Chhath Puja Vidhi, Mantra In Hindi 2023: छठ के दिन इस विधि से करें छठी मैया की पूजा, हर मनोकामना होगी पूर्ण

Chhath Puja 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri: छठ पूजा पूरे विधि विधान और नियमानुसार करने से ही इसका संपूर्ण फल प्राप्त होता है। ऐसे में जानिए छठ पूजा की विधि और पूजन सामग्री विस्तार से यहां।

Chhath Puja 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat: छठ पूजा इस साल 19 नवंबर को मनाई जाएगी। इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। मान्यता है जो व्यक्ति विधि विधान छठ पूजा करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। छठ पर्व में शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दौरान महिलाएं 36 घंटों तक निर्जला व्रत रखती हैं और छठ पूजा का प्रसाद तैयार करती हैं। यहां जानिए छठ पूजा विधि।

chhath puja vidhi in hindi

Chhath Puja Vidhi In Hindi

Chhath Puja Vidhi In Hindi (छठ पूजा विधि)

छठ पूजा का तीसरा दिन सबसे प्रमुख दिन माना जाता है। इस मौके पर शाम के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन बांस की टोकरी में फलों, ठेकुआ, चावल के लड्डू आदि से अर्घ्य देने के सूप को सजाया जाता है। इसके बाद, व्रती अपने परिवार के साथ मिलकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देता है। अर्घ्य के समय सूर्य देव को जल और दूध मिलाकर चढ़ाया जाता है और प्रसाद से भरे सूप के द्वारा छठी मैया की पूजा की जाती है। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद रात में छठी मैया के गीत गाए जाते हैं और छठ की व्रत कथा सुनी जाती है। सूर्य को अर्घ्य देने से पहले नीचे दी गई सामग्री को इकठ्ठा कर लें जो इस प्रकार हैं: (Chhath Puja Samagri List In Hindi)

End of Feed