Chhath Puja 2023 Kab Hai: हिंदू धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। यह त्योहार 4 दिनों तक चलता है। पंचाग के अनुसार, छठ पूजा का यह पवित्र महापर्व हर साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। यह व्रत बच्चों की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए किया जाता है। यह व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस व्रत में 36 घंटों का उपवास किया जाता है। छठ पूजा का व्रत करने वाले लोग 24 घंटे से अधिक समय तक बिना पानी के व्रत रखते हैं। इस व्रत की शुरुआत नहाय खाय से होती है और इसका समापन सुबह का अर्घ्य देने के बाद होता है। ऐसे में आइए जानते हैं छठ महापर्व की शुरुआत कब से होगी और इसका समापन किस डेट को होगा।
Chhath Puja Date
छठ 2023 पूजा डेट लिस्ट
छठ पूजा नहाय खाय डेट
छठ पूजा का नहाय खाय 17 नवंबर को शुक्रवार के दिन होगा। इस दिन से ही महापर्व की शुरुआत हो जाएगी।
खरना डेट
छठ पूजा खरना 18 नवंबर, शनिवार के दिन होगा। इस दिन शाम के समय खीर और पूड़ी का भोग लगाया जाता है।
शाम का अर्घ्य
छठ पूजा का तीसरा दिन यानि शाम का अर्घ्य इस बार 19 नवंबर को रविवार के दिन होगा। इस दिन शाम में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
सुबह का अर्घ्य
छठा पूजा का चौथा और आखिरी दिन 20 नवंबर सोमवार को है। इस दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
