Chhath Puja 2022: कल से होगी लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत, जानें अर्घ्य व पूजन का शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 03:04 PM IST

Chhath Puja 2022 Date Uttar Pradesh, Bihar: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है। नहाए खाए के साथ शुरू होने वाला यह पर्व 28 अक्टूबर, गुरुवार से शुरू हो रहा है। इस पर्व का उल्लेख रामायणकाल और महाभारतकाल में भी किया गया है। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से छठी मइया की पूजा अर्चना करने व अर्घ्य देने से संतान संबंधित सभी समस्याओं का निवारण होता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कल यानी 28 अक्टूबर को नहाए खाय के साथ शुरू हो रहा है छठ पूजा।
  • इस पर्व में महिलाएं रखती हैं 36 घंटे का व्रत।
  • रामायणकाल व महाभारत काल में है छठ पूजा का उल्लेख।

Chhath Puja 2022 Date Uttar Pradesh, Bihar: कांचे ही बांस की बहंगिया, होई बलम जी कहरिया....यूपी बिहार में छठ पूजा की धूम अभी से देखने को मिल रही है। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को लोकास्था का महापर्व छठ मनाया जाता है। नहाए खाए के साथ शुरू होने वाले इस पर्व में महिलाएं 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस दिन विधि विधान से छठी मैया और भगवान सूर्य देव की पूजा अर्चना करने से छठी मइया का आशीर्वाद सदैव अपने भक्तों पर बना रहता है। तथा निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है और संतान के जीवन में आने वाली सभी विघ्न बाधाओं का अंत (Chhath Puja 2022) होता है। पौराणिक कथा के अनुसार छठी मैया सूर्य देवता की बहन हैं। शास्त्रों में वर्णित एक कथा के अनुसार, पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए और भगवान सूर्यदेव का धन्यवाद करने के लिए यह पूजा की जाती है।

Chatth Puja 2022

छठ पूजा 2022 डेट, शुभ मुहूर्त

पुराणो में वर्णित एक कथा के अनुसार छठ माता को ब्रह्मा जी की मानस पुत्री बताया गया है। इस पर्व का उल्लेख रामायणकाल और महाभारतकाल में भी किया गया है। वैसे तो पूरे भारत में इस पर्व की धूम देखने को मिलती है, लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में इस पर्व पर एक अलग ही रौनक देखने को (Chhath Puja 2022 Date) मिलती है। महीनों पहले से छठपूजा की तैयारी शुरू हो (Chhath Puja Arghya Time 2022) जाती है। इस चार दिवसीय पर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ होती है। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में छठ पूजा कब है व शुभ मुहूर्त और महत्व से लेकर संपूर्ण जानकारी।

End of Feed