Chaiti Chhath 2025 Sandhya Arghya Time: कल चैती छठ पर संध्या अर्घ्य का सही समय क्या है, यहां देखें शुभू मुहूर्त और पूजा विधि

Chaiti Chhath 2026 Sandhya Arghya Time: कल 24 मार्च 2026 का चैती छठ पर संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। सूर्य देव और छठी मैया की आराधना का यह पावन पर्व परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा की कामना के लिए रखा जाता है। यहां जानें चैती छठ संध्या अर्घ्य टाइमिंग, देखें पूजा का शुभ मुहूर्त और छठ व्रत से जुड़े जरूरी नियम।

Chaiti Chhath 2026 Sandhya Arghya Time: चैत्र महीने में आने वाला चैती छठ आस्था और विश्वास से जुड़ा बहुत खास पर्व माना जाता है। यह व्रत सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होता है, जिसमें व्रती अपने परिवार की खुशहाली, तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। छठ पूजा की सबसे खास बात इसकी सादगी और नियमों का पालन है। इस दौरान लोग पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं और कई घंटों तक कठिन व्रत रखते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से किया गया छठ व्रत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।

चैती छठ 24 मार्च 2026 संध्या अर्घ्य का समय

चैती छठ 24 मार्च 2026 संध्या अर्घ्य का समय (PC- AI)

24 मार्च 2026 संध्या अर्घ्य का समय

साल 2026 में चैती छठ का संध्या अर्घ्य 24 मार्च, मंगलवार को दिया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 6 बजकर 40 मिनट है, इसलिए इसी समय डूबते सूर्य को अर्घ्य देना शुभ रहेगा। छठ पूजा में सूर्य की अंतिम किरण को अर्घ्य देने की परंपरा है, जिसे बहुत पवित्र माना जाता है। इस समय व्रती जल में खड़े होकर सूर्य देव को जल अर्पित करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। संध्या के समय घाटों पर भक्ति का अलग ही माहौल देखने को मिलता है।

End of Feed