राम नाम की महज पांच माला जोड़ सकती हैं ब्रह्मांड की ऊर्जाओं से, एक बार नाम लेना ही देता है अद्भुत परिणाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2022, 06:17 PM IST

सनातन धर्म के शाेध के अनुसार “रा” शब्द की आवृति राम रूप में करने से हमारा संबंध चार सौ छियानवे सेकंड में ब्रह्मांड से हो जाता है। राम नाम लोक और परलोक दोनों का सुख प्रदान करता है। शास्त्रों में राम नाम काे ही महाशक्ति का महासूत्र कहा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राम नाम भक्ति के साथ शक्ति भी करता है प्रदान
  • सूर्य और चंद्रमा की उर्जाओं से सीधा जुड़ा राम नाम
  • राम, एक शब्द नहीं बल्कि दो वर्णों का महामंत्र है

Mantra Laabh: राम नाम भजो तो बन जाते हैं बिगड़े काम, राम नाम भजो तो मिट जाते हैं सारे पाप, राम नाम भजो तो मानव देह हो जाती सफल, राम नाम भजो तो मृत्यु के बाद के जीवन में मिलता सुफल। राम नाम, मात्र एक नाम नहीं है। राम नाम अपने आप में संपूर्ण मंत्र है। वो मंत्र जो जोड़ता है ब्रह्मांड की उर्जाओं से। राम नाम पर शाेध करने वाले डॉ जे जोशी के अनुसार राम नाम मंत्र की पांच माला यानी प्रतिदिन 540 बार राम नाम मंत्र का जाप करने से चमत्कारी लाभ प्राप्त होते हैं। इसके पीछे सिर्फ आस्था या विश्वास ही नहीं बल्कि इसके पीछे छुपा है गहन विज्ञान भी। आइये जानें इसके महत्व को।

ram naam.

ब्रह्मांड की उर्जाओं से जोड़ता है राम का नाम।

“रा” और सूर्य की उर्जाओं का संबंध

End of Feed