आज चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा 3 मार्च 2026, चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना है, क्या चंद्र ग्रहण में पढ़ सकते हैं, क्या पानी पी सकते हैं, क्या सो सकते हैं

Chandra grahan timing today 3 march 2026 (आज चंद्र ग्रहण कब से कब तक है), चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना है (can I study in Chandra Grahan): आज यानी 3 मार्च का चंद्र ग्रहण सिंह राशि में दोपहर 3:20 बजे से शुरू हो गया है। कई लोग चंद्र ग्रहण से जुड़े सवाल खोज रहे हैं जैसे कि ग्रहण में काम कर सकते हैं या नहीं, सो सकते हैं या नहीं, क्या पढ़ाई कर सकते हैं, क्या ग्रहण में पानी पी सकते हैं। जानें इन सभी सवालों के जवाब।

Chandra grahan timing today 3 march 2026 (आज चंद्र ग्रहण कब से कब तक है), चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना है (can I study in Chandra Grahan): 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे से प्रारंभ होगा। ग्रहण का मध्यकाल शाम 5:04 बजे रहेगा और समापन शाम 6:47 बजे होगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। इस ग्रहण में जब पृथ्वी की छाया पूरी तरह चंद्रमा पर पड़ती है, उस समय चांद का रंग तांबे जैसा नजर आने लगता है। हालांकि भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप से दिखाई देगा, लेकिन इसका धार्मिक महत्व पूरी तरह माना जाएगा। ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले लग जाता है। ऐसे में 3 मार्च की सुबह से ही सूतक का प्रभाव माना जा रहा है। आगे देखें कि आज चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना है। क्या सो सकते हैं, पढ़ाई कर सकते हैं, क्या पानी पी सकते हैं - जानें इन सभी सवालों के जवाब।

Chandra grahan timing 3 march 2026.

आज चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा 3 मार्च 2026, चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना है, क्या चंद्र ग्रहण में पढ़ सकते हैं, क्या पानी पी सकते हैं, क्या सो सकते हैं

चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान कुछ कामों से बचना चाहिए। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं। इस दौरान नई शुरुआत, विवाह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते। भोजन पकाने से भी परहेज किया जाता है। जो भोजन पहले से बना हो, उसमें तुलसी पत्ता डालकर सुरक्षित रखा जाता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, इसलिए शांत रहना और भगवान का स्मरण करना शुभ माना जाता है।

End of Feed