Chandra Grahan 2023: साल 2023 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण? आज ही नोट कर लें तारीख

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 8, 2022, 06:41 PM IST

Chandra Grahan 2023: नए साल में दो चंद्र ग्रहण होंगे। लेकिन पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा आप अगले साल नहीं देख पाएंगे।

Solar Eclipse 2023 Date: साल 2022 के कार्तिक पूर्णिमा के बाद अगला चंद्र ग्रहण सीधा 2023 के मई और अक्टूबर में लगेगा, जो भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण आंशिक रूप से लगेगा। बता दें कि पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा तीनों एक रेखा में अवस्थित हो जाने से चंद्रग्रहण की स्थिति पैदा होती है। वास्तव में यह स्थिति पूर्णिमा के दिन देखी जाती है।

chandra grhana 2023

Chandra Grahan 2023: चंद्र ग्रहण 2023

2023 में चंद्र ग्रहण कब? (Lunar Eclipse Date In 2023)

साल 2023 में पहला चंद्रग्रहण 5 मई और दूसरा 29 अक्टूबर को लगेगा। यह आंशिक चंद्रग्रहण होगा जो कि इससे पहले 19 नवंबर 2021 में लगा था। इसके भारत में दिखाई देने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को होगा।

End of Feed