अध्यात्म

Chandra Grahan On Holi 2024: होली पर लगेगा 4 घंटे लंबा चंद्र ग्रहण, क्या इस बार नहीं खेली जाएगी होली? जानें कैसे मनेगा ये त्योहार

Chandra Grahan On Holi 2024: इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी और इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में हर कोई इस बात को लेकर कन्फ्यूज है कि आखिर चंद्र ग्रहण के साये में होली कैसे खेली जाएगी। यहां जानिए 25 मार्च को होली खेलने का समय।

Image

Chandra Grahan On Holi 2024

Chandra Grahan On Holi 2024: रंगों का त्योहार होली इस साल 25 मार्च को मनाया जा रहा है। लेकिन इस साल होली पर चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्र ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान सभी तरह के शुभ कार्यों को करने पर रोक लग जाती है। ऐसे में इस दौरान रंग-गुलाल कैसे खेला जाएगा इस चीज को लेकर हर कोई परेशान है। बता दें होली पर सुबह 10 बजकर 24 मिनट से दोपहर 3 बजकर 1 मिनट तक चंद्र ग्रहण रहेगा। जानिए ऐसे में होली कब और कैसे खेली जाएगी।

चंद्र ग्रहण और होली एक साथ

अमूमन होली पर रंग सुबह से लेकर दोपहर तक खेला जाता है। लेकिन इस साल इस दौरान चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। ज्योतिष अनुसार किसी भी तरह का मांगलिक कार्य चंद्र ग्रहण के समय में नहीं किया जाता है। ऐसे में होली जैसा शुभ त्योहार इस ग्रहण में कैसे मनाया जा सकता है। ये चिंता सभी को सता रही है। आगे जानिए इस ग्रहण का होली त्योहार पर कितना असर रहेगा।

क्या नहीं खेली जाएगी होली?

बता दें 25 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण का होली के त्योहार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ग्रहण भारत में दृश्यमाान नहीं है। साथ ही ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण भी है। धार्मिक दृष्टि से इस चंद्र ग्रहण को वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाता है। ऐसे में इस दौरान आप बेझिझक रंग खेल सकते हैं। क्योंकि इस त्योहार पर इस ग्रहण का कोई भी असर नहीं पड़ेगा।

कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

ये ग्रहण भारत में दृश्यमान न होने के कारण इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। इसलिए आप बिना किसी चिंता के होली का त्योहार मना सकते हैं। क्योंकि इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्यों पर रोक नहीं लगेगी। बता दें ये चंद्र ग्रहण यूरोप, उत्तर-पूर्व एशिया, अटलांटिक, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और आर्कटिक में दिखाई देगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article