अध्यात्म

Surya Grahan 2024: 50 साल बाद लगेगा सबसे लंबा सूर्य ग्रहण, 7.5 मिनट के लिए दिन में छा जाएगा अंधेरा, इन राशि वालों के बदलेंगे दिन

Surya Grahan 2024 (सूर्य ग्रहण 2024): इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लग रहा है। खगोल शास्त्रियों के अनुसार इस दिन सूर्य पृथ्वी से लगभग 7.05 मिनट तक नहीं दिखाई देगा। माना जा रहा है ऐसी घटना 50 वर्षों के बाद हो रही है। जानिए इस ग्रहण की खासियत।

Image

Surya Grahan 2024 Date And Time

Surya Grahan 2024 (सूर्य ग्रहण 2024): ज्योतिष अनुसार साल का पहला सूर्य ग्रहण बेहद खास होने वाला है। पंचांग अनुसार ये ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या के दिन लगेगा। ये एक खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। खग्रास सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में इस तरह से आ जाता है कि कुछ समय के लिए सूर्य का प्रकाश पूरी तरह से पृथ्वी पर आने से रूक जाता है। जिससे धरती पर अंधेरा सा छा जाता है। इसे ही खग्रास सूर्य ग्रहण कहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 8 अप्रैल को 7.05 मिनट तक के लिए सूर्य गायब हो जाएगा। बताया जा रहा है ऐसा ग्रहण पूरे 50 साल बाद लगने जा रहा है। जानिए इस ग्रहण के बारे में दिलचस्प जानकारी।

8 अप्रैल को धरती पर छा जाएगा अंधेरा

एक रिपोर्ट के अनुसार ऐसा सूर्यग्रहण 50 साल बाद लगने जा रहा है। बताया जा रहा है इस दौरान चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह से ढक लेगा जिससे दिन में ही अंधेरा छा जाएगा। ग्रहण के दिन पृथ्वी और चंद्रमा की सूर्य से औसत दूरी लगभग 15 करोड़ किलोमीटर होगी। जिस कारण 7.5 मिनट तक के लिए पूर्ण सूर्यग्रहण देखने को मिलेगा। ये एक दुर्लभ घटना है जो कई सालों बाद देखने को मिलती है। जानकारी अनुसार इससे पहले इतना लंबा सूर्य ग्रहण 1973 में अफ्रीकी महाद्वीप में देखने को मिला था।

कहां-कहां दिखाई देगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

जानकारी अनुसार पूर्ण सूर्य ग्रहण दक्षिणी प्रशांत महासागर, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में दिखाई देगा। जबकि क्‍यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, कोस्‍टा रिका और जमैका जैसे देशों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा। हालांकि भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा क्‍योंकि तब यहां पर रात रहेगी।

सूर्य ग्रहण 2024 का समय (Surya Grahan 2024 Date And Time)

साल का पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समय अनुसार 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से देर रात 2 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। ये ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या को लगने जा रहा है।

सूर्य ग्रहण से इन राशियों को मिलेगा लाभ

साल का पहला सूर्य ग्रहण मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और धनु राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहेगा। इन राशियों के लोगों को करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। मकान और वाहन खरीदारी का सपना पूरा हो सकता है। शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article