Chandra Grahan 2024: पंचांग अनुसार साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत 25 मार्च की सुबह 10 बजकर 24 मिनट से होगी और समाप्ति दोपहर 3 बजकर 1 पर। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष की मानें तो इस ग्रहण का कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। यहां हम जानेंगे कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिनके लिए ये ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। आपको हर काम में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर विदेश में नौकरी देख रहे हैं तो इस कार्य में भी सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए ये चंद्र ग्रहण लकी साबित होगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार का विस्तार होगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिलेगा। नए काम की शुरुआत के लिए भी समय अच्छा रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए भी ये चंद्र ग्रहण ढेरों खुशियां लेकर आएगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपका अटका हुआ काम पूरा होगा। मानसिक तनाव दूर होंगे। हर कार्य में सफलता मिलेगी। नई नौकरी मिलने की भी प्रबल संभावना है।
