फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें कैसे होगा स्नान और दान?

फाल्गुन पूर्णिमा इस साल 3 मार्च को है। इस दिन चंद्र ग्रहण भी लग रहा है तो ऐसे में पूर्णिमा का स्नान और दान कैसे किया जाएगा, ये बड़ा सवाल है। इसी सवाल का जवाब आपको यहां मिलने वाला है। यहां से आप फाल्गुन पूर्णिमा के दिन का स्नान-दान का समय जान सकते हैं।

फाल्गुन पूर्णिमा का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद पवित्र माना जाता है। इस तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान और जरूरतमंदों को दान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से स्नान और दान करने से पापों का क्षय होता है और पुण्य फल की प्राप्ति होती है। लेकिन इस बार फाल्गुन पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि ग्रहण के दौरान स्नान और दान कैसे होगा। यहां से आप इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण, स्नान-दान कैसे करें (pc: canva)

ग्रहण का समय क्या है?

पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च की दोपहर 03:20 बजे से शाम 06:47 बजे तक रहेगा। भारत में चंद्रमा उदय लगभग 06:26 बजे होगा, इसलिए यहां ग्रहण का अंतिम चरण ही दिखाई देगा। अधिकतम ग्रहण का समय शाम 06:33 से 06:40 बजे के बीच रहेगा।

End of Feed