Chandra Grahan 2023 Pregnancy Effect: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाएं सो सकती हैं? जानें क्या करना चाहिए

Chandra Grahan 2023 Me Pregnant Lady Kya Kare: 28 अक्टूबर 2023 का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए इस ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी होगी। जानिए चंद्र ग्रहण 2023 में गर्भवती महिलाएं क्या करें? क्या ग्रहण काल में भोजन कर सकती हैं? जानिए पूरी डिटेल अंदर।

Chandra Grahan 2023 Me Pregnant Lady Kya Kare: धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी की सलाह दी जाती है जिससे ग्रहण का बुरा असर न पड़ सके। गर्भवती महिलाओं के लिए चंद्र ग्रहण से जुड़े कुछ विशेष नियमों के बारे में बताया गया है जिसका पालन करना जरूरी माना जाता है। जैसे ग्रहण के समय गर्भवती महिला को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। इस दौरान भूल से भी नुकीली वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए (precautions for pregnant lady during chandra grahan)। जानिए और क्या कुछ सावधानी बरतनी चाहिए प्रेग्नेंट महिला को चंद्र ग्रहण के समय।

Chandra Grahan 2023 For Pregnant Lady

Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare

Precautions For Pregnant Lady During Chandra Grahan 2023, Chandra Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare

चंद्र ग्रहण के दौरान घर से बाहर न निकलें: गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। क्योंकि अगर आप इस दौरान घर से बाहर निकलती हैं तो इससे आपकी और आपके बच्चे की सेहत पर ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ने का खतरा रहता है। कहते हैं जो गर्भवती महिलाएं चंद्र ग्रहण की रौशनी के संपर्क में आती हैं उनके गर्भ में पल रहे बच्चे के शरीर पर निशान या धब्बे हो जाते हैं।

End of Feed