Chandra Grahan 2026 Timing Today in Jammu (जम्मू और कटरा में चंद्र ग्रहण का समय): हिंदू पंचांग के अनुसार साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण आज यानि की 3 मार्च को लग चुका है। फाल्गुन पूर्णिमा का ये चंद्र ग्रहण धार्मिक दृष्टि से बहुत ही ज्यादा दुर्लभ और महत्वपूर्ण माना गया है। इस साल के चंद्र ग्रहण को देश के कुछ हिस्सों में आंशिक तो कुछ हिस्सों में पूर्ण रूप से देखा जाएगा। चंद्र ग्रहण आज 3 बजकर 20 मिनट से शुरू हो गया है और हर जगह शाम को 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। सूतक काल सुबह 6 बजकर 20 मिनट से शुरू हो गया था और शाम को ग्रहण के साथ ही समाप्त भी होगा। ऐसे में अगर आप जम्मू में रहते हैं। तो यहां से आप जान सकते हैं कि जम्मू के अलग-अलग शहरों में आज चंद्र ग्रहण कब और कितने बजे लग रहा है। साथ ही यहां बताया है कि जम्मू और उसके आस पास के शहरों में ग्रहण कब दिखेगा।
जम्मू में चंद्र ग्रहण का समय
Jammu Me Chandra Grahan Kab Lagega 2026 (जम्मू में आज चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा) -
| शहर | चंद्र ग्रहण शुरू होने का समय | चंद्र ग्रहण समाप्त होने का समय |
| जम्मू | 6:22 PM | 6:22 PM – 6:47 PM |
| उधमपुर | 6:21 PM | 6:21 PM – 6:47 PM |
| कठुआ | 6:23 PM | 6:22 PM – 6:47 PM |
| सांबा | 6:22 PM | 6:22 PM – 6:47 PM |
| रीसी | 6:20 PM | 6:20 PM – 6:47 PM |
| राजौरी | 6:20 PM | 6:20 PM – 6:47 PM |
| पौंछ | 6:19 PM | 6:19 PM – 6:47 PM |
| डोडा | 6:18 PM | 6:18 PM – 6:47 PM |
| रमबन | 6:19 PM | 6:19 PM – 6:47 PM |
| किश्तवार | 6:18 PM | 6:18 PM – 6:47 PM |
| कटरा | 6:22 PM | 6:22 PM – 6:47 PM |
| नागरोटा | 6:21 PM | 6:21 PM – 6:47 PM |
| बड़ी ब्रह्मणा | 6:22 PM | 6:22 PM – 6:47 PM |
क्या होली पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव है?
कल 2 मार्च को देश भर के कई हिस्सों में होलिका दहन हुआ तो कई हिस्सों में आज भी होलिका दहन किया जाएगा। आज चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर लग रहा है। शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन होलिका दहन भी किया जाता है। यदि आप 3 मार्च को होलिका दहन करना चाह रहे हैं, तो फिर 6 बजकर 47 मिनट पर ग्रहण समाप्त होने के बाद कर सकते हैं। ग्रहण समाप्ति के बाद न तो ग्रहण या सूतक काल का प्रभाव रहेगा और न ही भद्रा का साया। जिससे होली पर किसी भी प्रकार का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। ग्रहण के बाद होलिका दहन के पश्चात आप कल 4 मार्च को आप निसंकोच रंग वाली होली खेल सकते हैं।
