अध्यात्म

Maharashtra Chandra Grahan 2026 Today Live Update: आज चंद्र ग्रहण कब से कब तक रहेगा, महाराष्ट्र चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा

Maharashtra Mein Chandra Grahan 2026 Timing (मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, ठाणे, औरंगाबाद महाराष्ट्र में चंद्र ग्रहण का समय क्या है): आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लग चुका है। इस बार पूर्ण चंद्र ग्रहण का नजारा करीब 58 मिनट तक दिखाई देने वाला है। भारत के भी कई राज्यों में ग्रहण दिखाई देगा। ऐसे में अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं तो यहां से जान सकते हैं कि आपके शहर में आज चंद्र ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा और ग्रहण कितने बजे दिखेगा।

Image

महाराष्ट्र में चंद्र ग्रहण का समय

Maharashtra Mein Aaj Chandra Grahan Ka Samay: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन पर आज साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लग चुका है। साल के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो चुका है। और अब ये शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। इस साल का चंद्र ग्रहण जो दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू हुआ है, बहुत ही दुर्लभ माना जा रहा है। इस दिन पर कई सारे योग-संयोग बन रहे हैं। साल का यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण देश और दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। ऐसे में अगर आप महाराष्ट्र या उसके आस पास के शहरों में रहते हैं। तो यहां देखें आपके शहर में चंद्र ग्रहण कब देखने को मिल सकता है।

Maharashtra Me Chandra Grahan Kab Lagega 2026 (महाराष्ट्र में आज चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा) -

शहरचंद्र ग्रहण शुरू होने का समयचंद्र ग्रहण समाप्त होने का समय
मुंबई6:42 PM6:47 PM
पुणे6:45 PM6:47 PM
नागपुर6:18 PM6:47 PM
नासिक6:45 PM6:47 PM
ठाणे6:42 PM6:47 PM
औरंगाबाद6:45 PM6:47 PM
कल्याण-डोंबिवली6:43 PM6:47 PM
विरार6:42 PM6:47 PM
सोलापुर6:45 PM6:47 PM
भिवंडी6:42 PM6:47 PM
कोल्हापुर6:45 PM6:47 PM

चंद्र ग्रहण में क्या सावधानी बरतें?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय को बहुत ही अशुद्ध और नकारात्मक माना जाता है। ऐसे में आज 3 मार्च के चंद्र ग्रहण के सूतक काल के शुरू होने के बाद गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी चाहिए। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का भी खास ख्याल रखने की आवश्यकता हो सकती है। इस दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। ग्रहण और सूतक काल के दौरान खान-पान से भी परहेज किया जाता है। घर में पहले से पके हुए खाने में तुलसी के पत्ते डाल दिए जाते हैं, ताकि खाने पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव न पड़ सके। साथ ही साथ ग्रहण के दौरान कोई भी जोखिमभरा कार्य न करने की सलाह दी जाती है।

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या दान करें

चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। आप इस चंद्र ग्रहण के बाद दूध, चावल, चीनी, सफेद वस्त्र, नारियल, दही और सफेद मिठाई का दान करें तो बहुत ही लाभदायक हो सकता है। साथ ही साथ अगर आप चाहें तो किसी जरुरतमंद को अपने सामर्थ्य के हिसाब से धन भी दान कर सकते हैं।

    gulshan kumar
    गुलशन कुमारauthor

    गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article