Chandra Grahan 3 March 2026 (aaj chandra grahan me yatra kar sakte hai), Sutak kaal grahan me yatra karna chahiye ya nahi: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 3 मार्च को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने वाला है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन पर दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से दुर्लभ चंद्र ग्रहण लगेगा। जो शाम को 6 बजकर 47 मिनट तक दिखने वाला है। ग्रहण से 9 घंटे पहले ही सूतक काल लग गया है। माना जाता है कि, सूतक काल तो ग्रहण वाली समय अवधि में वातावरण शुद्ध नहीं रहता है। इसलिए ग्रहण और सूतक के समय में कुछ खाने-पीने तो बाहर जाने से परहेज करने को कहा जाता है। हालांकि आज कल के दौर में ग्रहण के नियमों को पूर्ण रूप से मानने मुश्किल हो सकता है। ऐसे में खास तरह की सावधानी बरतनी आवश्यक हो सकती है।
Chandra Grahan 3 march 2026 me yatra kar skte hai ya nhi
आज चंद्र ग्रहण 3 मार्च को यात्रा कर सकते हैं
साल के इस पहले चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या ग्रहण के दौरान यात्रा करना सुरक्षित है या नहीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी प्रकार के ग्रहण या सूतक काल के दौरान बाहर निकलना या फिर यात्रा करना वर्जित माना जाता है। ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक होता है, इसलिए बिना जरूरत के बाहर निकलने से मना किया जाता है। हालांकि अगर आपको किसी बहुत ही ज्यादा जरूरी काम से ग्रहण व सूतक काल के दौरान ही बाहर जाना पड़ रहा है। तो आप यहां बताई गई सावधानी बरतनी ही चाहिए।
ग्रहण में यात्रा के दौरान क्या करना चाहिए
अगर आप आज 3 मार्च को चंद्र ग्रहण के दौरान कहीं बाहर जा रहे हैं या यात्रा कर रहे हैं। तो आपके लिए निम्न सावधानी बरतनी आवश्यक हो सकती है -
- सफर के दौरान आप हनुमान चालीसा, महामृत्युंजय मंत्र या फिर गायत्री मंत्र का पाठ कर सकते हैं। इससे सकारात्मकता आती है और आपके आस पास का वातावरण शुद्ध रहता है।
- यात्रा के दौरान साफ पानी की बोतल अपने पास रखें।
- यात्रा से पहले परमात्मा का स्मरण करें।
- मन को शांत और सकारात्मक रखें
- बच्चे, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं का खास ख्याल रखें।
ग्रहण में यात्रा में क्या नहीं करना चाहिए
ग्रहण के दौरान अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें करने से आपको बचना ही चाहिए। देखें चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए -
- ग्रहण के समय पर यात्रा में भी भोजन करने से बचे। खासतौर से बाहर का तला गला और खुला हुआ खाना नहीं खाना चाहिए।
- अनावश्यक बहस या फिर नकारात्मक सोच से बचें।
- बहुत थकाने वाली यात्रा या देर रात वाली ड्राइविंग करने से बचें।
- ग्रहण को सीधे देखने की कोशिश न करें।
- ग्रहण का सबसे अधिक असर मन पर माना जाता है, इसलिए यात्रा के दौरान धैर्य रखें और जल्दबाजी न करें।
बच्चों के साथ ग्रहण में यात्रा कैसे करें
अगर आप चंद्र ग्रहण के दौरान बच्चों के साथ यात्रा कर रहे हैं। तो बच्चों को पहले से ही कुछ खिलाकर ले जाएं और यात्रा के दौरान कुछ हल्का-फुल्का ही खिलाएं। उन्हें ज्यादा डराएं नहीं माहौल खुशनुमा और सकारात्मक रखें।
