Chandra Grahan FAQ (चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें): आज यानी 7 सितंबर, रविवार के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग गया है। ये ग्रहण भारत में भी नजर आएगा और इसका सूतक यहां भी मान्य है। भारत में ग्रहण को शुभ और अशुभ प्रभावों से जोड़कर देखा जाता है। आज चंग्र ग्रहण है। इसी वजह से चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ काम को करना और कुछ को नहीं करना चाहिए। यहां से आप विस्तार में जानेंगे कि चंद्र ग्रहण के दौरान क्या किया जा सकता है और कौन से काम नहीं करने चाहिए।
क्या हम ग्रहण में नॉन-वेज खा सकते हैं? (kya chandra grahan mein nonveg kha sakte hain)
चंद्र ग्रहण के दौरान नॉन-वेज यानी मांसाहार खाना मना है। चंद्रग्रहण के दौरान शुद्धता और पवित्रता बनाए रखने की मान्यता होती है, जबकि तामसिक भोजन को अशुद्ध माना जाता है। तामसिक भोजन को नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है।
क्या ग्रहण के दौरान खाना बनाना चाहिए? (kya chandra grahan mein khana bana sakte hain)
ग्रहण की अशुद्ध किरणों के कारण इस समय भोजन दूषित हो जाता है, इसलिए ग्रहण के दौरान खाना बनाने से बचना चाहिए।
क्या चंद्र ग्रहण के दौरान बाल कट सकते हैं? (chandra grahan me baal katwana chahiye ya nahi)
नहीं, चंद्र ग्रहण के दौरान बाल काटना, नाखून काटना, शेविंग करना आदि कार्य शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार वर्जित माने जाते हैं।
चंद्र ग्रहण में बच्चों को तेल लगाना चाहिए या नहीं? (chandra grahan me bachho ko tel lagana chahiye ya nahi)
ग्रहण के दौरान तेल मालिश करना शुभ नहीं माना जाता है।
चंद्र ग्रहण में सो सकते हैं क्या? (Kya Chandra Grahan Mein So Sakte Hain)
चंद्र ग्रहण के दौरान सोना धार्मिक और आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से वर्जित माना गया है, खासतौर से सूतक काल और ग्रहण की अवधि में नहीं सोना चाहिए।
क्या हम चंद्र ग्रहण के दौरान स्नान कर सकते हैं? (kya chandra grahan mein naha sakte hain)
चंद्र ग्रहण के दौरान स्नान नहीं करना चाहिए। वहीं, ग्रहण खत्म होते ही स्नान कर लेना चाहिए। इससे शरीर और घर में फैली नकारात्मकता दूर होती है। स्नान के पानी में गंगाजल भी मिला सकते हैं।
क्या चंद्र ग्रहण में आज शॉपिंग कर सकते हैं? (kya chandra grahan me shopping kar sakte hai)
चंद्र ग्रहण के सूतक काल में कुछ भी नया नहीं खरीदना चाहिए। इसलिए ग्रहण के दौरान शॉपिंग नहीं कर सकते हैं। खासतौर से अगर शादी या धार्मिक अनुष्ठान की खरीदारी करनी है तो आपको इससे बचना चाहिए।
क्या हम चंद्र ग्रहण में खाना खा सकते हैं? (Kya Chandra Grahan Mein Khana Kha Sakte Hain)
सूतक काल से लेकर ग्रहण समाप्ति तक खाना नहीं खाना चाहिए।
ग्रहण के समय पानी पी सकते हैं क्या? (chandra grahan me pani pi sakte hai)
ग्रहण के दौरान पानी पी सकते हैं।
