Chandra Grahan 2023 Date and Timing, Dusra Chandra Grahan Kab Lagega: आज यानी 5 मई को साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर पर रहेगा। ये दरअसल उपछाया चंद्र ग्रहण है, जो रात 08 बजकर 44 मिनट से आरंभ होगा और देर रात 1 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगा। इस साल 2023 में कुल चार ग्रहण हैं, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण हैं।
Chandra Grahan 2023 Date and Time
Lunar Eclipse 2023 Date and Time in India
एक सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 20 अप्रैल 2023 को लगा था, जबकि पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 5 मई को लग रहा है। वहीं, दूसरा चंद्र ग्रहण 5 मई को और साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को और साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर को है। भारत में नई दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे कुछ ऐसे शहर हैं जहां चंद्र ग्रहण का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा।
Chandra Grahan 2023 Timing: चंद्र ग्रहण के उपाय
चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023) के दौरान चंद्र देव के बीज मंत्र का जाप करना बहुत लाभदायक होता है। इनका बीज मंत्र है- ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नमः। यदि हम हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण की बात करें तो यह सदैव पूर्णिमा तिथि को लगता है और इस बार वर्ष 2023 का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगने वाला है। चंद्र ग्रहण को हम अनेक रूपों में देख सकते हैं। यह पूर्ण चंद्रग्रहण के रूप में भी हो सकता है और आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में भी तथा उपच्छाया चंद्रग्रहण के रूप में भी यह दिखाई दे सकता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई की रात 8 बजकर 45 मिनट से लेकर रात 1 बजे तक रहेगा। सूतक काल सुबह 11:45 बजे से शुरू हो जाएगा।
