Chandra Grahan 2023 Date: कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें डेट और टाइम की जानकारी

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 20, 2023, 06:24 AM IST

Chandra Grahan 2023 (Lunar Eclipse 2023) Date and Time: साल का पहला चंद्र ग्रहण बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है यानी 5 मई 2023 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर पर रहेगा।

Chandra Grahan 2023 , Lunar Eclipse 2023 Date and Time: सूर्य ग्रहण आज यानी वैशाख मास की अमावस्या दिन गुरुवार को लग रहा है। पंचांग अनुसार ये सूर्य ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र में लगेगा। सूर्य ग्रहण के समय (Solar Eclipse 2023 Timing) और सूतक की बात करें तो 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण का प्रारंभ सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर इसकी समाप्ति होगी। ये साल 2023 का पहला ग्रहण होगा और इसके बाद मई के महीने में ग्रहण लगेगा।

Chandra Grahan 2023 date and time

साल 2023 में लगेंगे चार ग्रहण Solar and Lunar Eclipse in 2023

साल 2023 में दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण शामिल हैं। साल 2023 में पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को और दूसरा 14 अक्टूबर 2023 शनिवार को लगेगा। वहीं साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 शुक्रवार को और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 रविवार को दिखाई देगा।

End of Feed