Chandra Grahan 2023 Date: जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तब चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) लगता है। साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण की शुरुआत 5 मई की रात 8 बजकर 44 मिनट पर होगी और इसकी समाप्ति रात 1 बजकर 2 मिनट पर होगी। खास बात ये है कि ये चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके अलावा एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ इलाकों में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 (Surya Grahan 20 April 2023) को लगा है और पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगेगा ऐसे में इन दोनों ग्रहण में सिर्फ 15 दिनों का अंतर रहने वाला है। जानिए ये ग्रहण किन राशियों को करेंगे प्रभावित।
Chandra Grahan 2023 Date: चंद्र ग्रहण 4 राशियों को करेगा प्रभावित
Chandra Grahan 2023 Effects On Zodiac Sign (चंद्र ग्रहण 2023 का राशियों पर प्रभाव)
मेष राशि: इस राशि वालों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। आपको स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकते हैं। किसी से धोखा मिलने के आसार रहेंगे।
सिंह राशि: आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। यात्राओं से नुकसान हो सकता है। आर्थिक तौर पर उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी से धोखा मिल सकता है।
धनु राशि: इस राशि के जातकों को इस चंद्रग्रहण के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की नौकरी को कुछ समस्या आ सकती है। प्रमोशन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। वाहन दुर्घटना के आसार हैं।
मकर राशि: इस राशि के जातकों को भी थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी रोग के चपेट में आ सकते हैं। खान-पान पर ध्यान देना होगा। कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
