Chandra Grahan 2023 Precautions: चंद्र ग्रहण एक ऐसी घटना है जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्योतिष तक बहुत महत्व है। 2023 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर की देर रात होगा। इस ग्रहण की शुरुआत 29 अक्टूबर को रात 1:05 बजे शुरू होगा और 2:24 बजे समाप्त होगा। सूतक काल 9 घंटे पहलेशुरू हो जाता है। 28 अक्टूबर 4 बजे से सूतक काल की शुरुआत हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण की घटना शुभ नहीं मानी जाती है। ग्रहण के समय नाकारात्मक किरणों निकलती हैं जिसका प्रभाव पड़ना शुभ नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं तो ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में डिटेल से।
Lunar Eclipse 2023
चंद्र ग्रहण में क्या करें
विशेषज्ञों के अनुसार, चंद्र ग्रहण के दौरान इष्टदेव के मंत्र गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत शुभ होता है।ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगा जल का छिड़काव करें। ग्रहण के बाद अनाज का दान करना शुभ माना जाता है।
ग्रहण का समय शुरू होने से पहले घर के मंदिर बंद कर दें और अनाज पानी में तुलसी का पत्ता और कुशा डाल दें।
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला घर से बाहर ना निकलें।
चंद्र ग्रहण के दौरान क्या ना करें
यदि संभव हो तो सूर्य ग्रहण के दौरान खाने या पानी पीने से बचना चाहिए। हालांकि, बीमार बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए इस नियम में थोड़ी ढील दी गई है।शास्त्रों में चंद्र ग्रहण के दौरान सोना भी वर्जित है। इस समय पेड़-पौधों को भी नहीं छुआ जाता है।
इसके अलावा ग्रहण के दौरान कोई भी पूजा नहीं करनी चाहिए और मंदिर के दरवाजे खुले रखने चाहिए।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे गर्भ में पल रहे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण के दौरान तेज या नुकीली वस्तुओं के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के समय कोई भी नया काम आरंभ नहीं करना चाहिए।
