साल 2022 का अंतिम चंद्र ग्रहण अब खत्म हो गया है। इसकी शुरुआत तकरीबन 5 बजे के आस-पास हुई थी। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होने की वजह से इस दौरान चांद लाल रंग का दिखाई दिया। लाल रंग के होने की वजह से इसे 'ब्लड मून' भी कहा जाता है। जानें साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के समाप्त होने का समय और उपाय।
चंद्र ग्रहण के बाद क्या करें
चंद्र ग्रहण 2022 कब होगा समाप्त (Chandra Grahan November 2022 End Time)
चंद्र ग्रहण 5 बजकर 32 मिनट से शुरू हुआ था और इसकी समाप्ति लगभग सभी जगहों पर शाम 6 बजकर 18 मिनट पर हो गई है। इसी के साथ सूतक काल भी समाप्त हो गया है। बता दें ये इस साल का आखिरी ग्रहण था। इसके बाद आप ग्रहण के नजारे को साल 2023 में ही देख पाएंगे।
2023 में कब लगेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023 Date)
अब 5 मई 2023 को अगला चंद्र ग्रहण होगा और इसके बाद 29 अक्टूबर 2023 में चंद्र ग्रहण लगेगा। यानी अगले साल दो चंद्र ग्रहण लगने हैं।
चंद्र ग्रहण की समाप्ति पर क्या करें (What Should Do After Chandra Grahan)
- ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान अवश्य करें, इसके साथ ही घर में भी गंगाजल का छिड़काव करें।
- स्वयं स्नान करने के बाद देवी देवताओं को स्नान कराएं।
- फिर खाने-पीने की चीजों पर गंगाजल छिड़कें।
- मंदिर अवश्य जाएं।
- इस दिन जरूरतमंदों को दान अवश्य करें। इससे ग्रहण का बुरा असर नहीं पड़ता।
- ग्रहण की समाप्ति के बाद पूजा-पाठ भी जरूर करें।
