Maa Kushmanda Vrat Katha: नवरात्रि के चौथे दिन पढ़ें मां कुष्मांडा की कथा

Chaitra Navratri Ke Fourth Din Ki Katha, Maa Kushmanda Vrat Katha In Hindi (मां कुष्मांडा की व्रत कथा): नवरात्रि का चौथा दिन मां कुष्मांडा की पूजा को समर्पित होता है। यहां पढ़ें नवरात्रि के चौथे दिन की कथा।

Navratri 2024 4rd Day, Maa Kushmanda Vrat Katha In Hindi: चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इस साल मां कुष्मांडा की पूजा 12 अप्रैल को की जाएगी। इस दिन मां कुष्मांडा की पूजा करने से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। माता का स्वरूप अत्यंत अद्भुत एवं अद्वितीय है। उनके आठ हाथ हैं जिनमें कमंडल, धनुष-बाण, कमल, अमृत कलश, चक्र और गदा है। अष्टभुजा माता के आठवें हाथ में सिद्धि और निधि जपने की माला है। यहां पढ़ें मां दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की कथा।

मां कुष्मांडा कथा (Maa Kushmanda Vrat Katha In Hindi)

नवरात्रि के चौथे दिन देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि सृष्टि की रचना से पहले, जब हर जगह अंधेरा था और कोई भी जीवित प्राणी नहीं था, तब मां दुर्गा ने इस ब्रह्मांड की रचना की थी। इसी कारण इसे कुष्मांडा कहा जाता है। ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति के कारण उन्हें आदिशक्ति भी कहा जाता है। उनकी आकृति का वर्णन करने के लिए, धर्मग्रंथ कहते हैं कि उनकी आठ भुजाएं थीं और वे सिंह पर सवार थी। मां कुष्मांडा के सात हाथों में चक्र, गदा, धनुष, कमंडल, अमृत से भरा कलश, बाण और कमल का फूल है और उनके आठवें हाथ में सभी प्रकार की सिद्धियों से भरी माला है।

End of Feed