Navratri Kanya Pujan Vidhi: घर पर कन्या पूजन कैसे करें, जानें चैत्र अष्‍टमी पर कंजक पूजा के नियम

Navratri Kanya Pujan Vidhi (नवरात्रि कन्या पूजन विधि): शारदीय और चैत्र नवरात्रि दोनों में ही कन्या पूजन करने का विशेष महत्व माना जाता है। आज चैत्र नवरात्रि की अष्टमी है और आज के दिन कन्या पूजन जरूर किया जाता है। तो चलिए आपको यहां बताते हैं कन्या पूजन की सही विधि।

Navratri Kanya Pujan Vidhi (नवरात्रि कन्या पूजन विधि): चैत्र नवरात्रि पर्व के समापन पर कन्या पूजन करने का विशेष महत्व माना जाता है। कोई नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन करता है तो कोई ये शुभ काम नवमी के दिन करता है। इस साल नवरात्रि की अष्टमी आज यानी 26 मार्च को मनाई जा रही है तो वहीं नवमी कल यानी 27 मार्च को है। आप अष्टमी या नवमी किसी भी तारीख पर कन्या पूजन कर सकते हैं। अगर आप आज अष्टमी के दिन कन्या पूजन करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इसकी विधि जान लेनी चाहिए। कन्या पूजन में 2 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें पूरे श्रद्धा भाव से भोजन कराया जाता है और उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। चलिए आपको यहां बताते हैं कन्या पूजन की पूरी विधि क्या है।

चैत्र नवरात्रि 2026 कन्या पूजन विधि (pc: canva)

नवरात्रि कन्या पूजन सामग्री लिस्ट (Kanya Pujan Samagri List)-

  • कन्याओं का पैर धुलवाने के लिए साफ जल
  • कन्याओं को बिठाने के लिए आसन
  • कन्याओं को तिलक करने के लिए रोली
  • पैर पोछने के लिए एक साफ कपड़ा
  • कन्याओं के हाथ में बांधने के लिए कलावा
  • चुन्नी
  • फल
  • अक्षत
  • फूल
  • भोजन (हलवा, पूरी और चना)

End of Feed