चैत्र नवरात्रि 2026 कैलेंडर, नवरात्रि कब से कब तक हैं, किस डेट को कौन सी देवी की होगी पूजा

Chaitra Navratri Calendar 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि की 9 रातों को बेहद खास माना जाता है। इस दौरान माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। साल 2026 में नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार नवमी कब से कब तक रहेगी और किस दिन कौन सी देवी की पूजा की जाएगी। आइए देखते हैं पूरा कैलेंडर क्या कह रहा है।

Kab Se Kab Tak Hai Navratri 2026: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। यह पर्व मां दुर्गा की आराधना और शक्ति की उपासना का प्रतीक होता है। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है और नवमी तक यह पर्व चलता है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिन्हें नवदुर्गा कहा जाता है। हर साल में 4 नवरात्रि होती हैं। इनमें दो सामान्य और दो गुप्त नवरात्रि होती है। सामान्य नवरात्रि का पूजन हर कोई कर सकता है। वहीं, गुप्त नवरात्रि साधकों और तांत्रिकों के लिए मानी गई हैं। सामान्य नवरात्रि चैत्र और आश्विन माह में आती हैं।

नवरात्रि कब से कब तक है

नवरात्रि कब से कब तक है?

साल 2026 में चैत्र नवरात्रि खास मानी जा रही है, क्योंकि यह समय खरमास और पंचक के दौरान पड़ रहा है। हालांकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि की पूजा पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता और श्रद्धालु पूरे विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना कर सकते हैं। आइए जानते हैं साल 2026 में चैत्र नवरात्रि कब से कब तक रहेगी और किस दिन किस देवी की पूजा की जाएगी। यहां कैलेंडर से जानते हैं कि कब कौन सी तिथि है।

End of Feed