Navratri 2025 6th Day Maa Katyayani Aarti, Katha: चैत्र नवरात्रि के छठे दिन होती है मां कात्यायनी की पूजा, जानें इस द‍िन की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, कथा और आरती के बारे में

Navratri 2025 6th Day Maa Katyayani Aarti, Katha: आज चैत्र नवरात्रि का छठा दिन है जिसे मां कात्यायनी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। मां कात्यायनी को शक्ति और साहस की प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इनकी आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और उन्हें सफलता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं मां आदिशक्ति के इस स्वरूप से जुड़ी महत्वपूर्ण मान्यताएं।

Navratri 2025 6th Day Maa Katyayani Aarti, Katha: चैत्र नवरात्रि का छठा दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप, मां कात्यायनी की आराधना के लिए समर्पित होता है। मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत ही दिव्य, तेजस्वी और अद्भुत माना जाता है। इन्हें ब्रजभूमि की अधिष्ठात्री देवी भी कहा जाता है, क्योंकि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण को प्राप्त करने के लिए इनकी उपासना की थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महर्षि कात्यायन की कठोर तपस्या के फलस्वरूप मां कात्यायनी प्रकट हुई थीं, इस नाते इन्हें कात्यायनी नाम दिया गया। इनका स्वरूप स्वर्ण के समान चमकता हुआ है और ये चार भुजाओं वाली हैं। इनके एक हाथ में तलवार, दूसरे में कमल पुष्प, तीसरा हाथ अभय मुद्रा में और चौथा वरद मुद्रा में होता है। मां कात्यायनी का वाहन सिंह है, जो साहस का प्रतीक माना जाता है। चैत्र नवरात्रि में माता कात्यायनी की पूजा करने से साधक को आत्मबल और निर्भयता की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि जो लोग विवाह में बाधाओं का सामना कर रहे होते हैं, उन्हें मां कात्यायनी की उपासना अवश्य करनी चाहिए।

chaitra navratri 2025 day 6 aarti katha color puja vidhi in hindi

Mata Katyayani Ki Aarti (माता कात्यायनी की आरती)

॥ आरती देवी कात्यायनी जी की ॥

जय जय अम्बे जय कात्यायनी। जय जग माता जग की महारानी॥

End of Feed