Budhwar Ke Totke: धन या नौकरी में आने वाली समस्याओं को करना चाहते हैं दूर, बुधवार के दिन करें गणेश जी के ये खास उपाय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 07:54 AM IST

Budhwaar Ke Totke: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन श्री गणेश को समर्पित है। कुंडली में यदि बुध की स्थिति को मजबूत करना है तो भगवान श्री गणेश की पूजा को अत्यंत लाभकारी माना गया है। बुधवार के दिन कुछ उपाय करने से आपको दोगुना फल मिल सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गणेशजी का होता है बुधवार का दिन।
  • गणेशजी की पूजा से बुध की स्थिति होती है मजबूत।
  • गणेशजी देवताओं में प्रथम पूजनीय माने जाते हैं।

Budhwar Ke Totke: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित किया गया है। बता दें भगवान श्री गणेश देवताओं में भी प्रथम पूजनीय माने जाते है। उनकी पूजा किए बिना कोई भी कार्य शुरू नहीं किया जाता है। शास्त्र में भगवान श्री गणेश को बुद्धि दाता और विघ्नहर्ता के रूप में पूजा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत करने के लिए भगवान श्री गणेश का पूजा बेहद लाभकारी माना जाता है। आइए आज हम आपको बुधवार के दिन अपनाने वाले कुछ खास उपायों को बताते है।

Lord-Ganesha

Lord Ganesh

बुधवार के टोटके (Budhwar Ke Totke)

  • बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश के सामने अथर्वशीर्ष का करें पाठ। मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। पूजा करने के बाद माता लक्ष्मी की भी विधि विधान से पूजा करें। पूजा के दौरान गुलाल, माला और खीर का भोग लगाएं।
  • यदि आप कर्ज की समस्या को दूर करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन सवा पाव साबुत मूंग लाकर उबाले। उसके बाद उसमें घी और चीनी मिलाकर गाय को खिलाएं। ऐसा आप 5 से 7 बुधवार तक करें।
  • बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश को 21 या 42 जावित्री चढ़ाएं। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं।
  • भगवान श्री गणेश के मंदिर में जाकर दुर्भा और लड्डू चढ़ाएं। माता लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाएं। ऐसा आप 11 से 21 बुधवार तक लगातार करें।
  • बुधवार के दिन किसी किन्नर को धन दान करें। उनके हाथों से कुछ पैसे आशीर्वाद के रूप में लें। अब इन पैसों को पूजा वाले स्थान पर रखकर धूप दीप दिखाएं। इस पैसे को हरे कपड़े में लपेट कर ही रखें। अब इस पैसे को धन वाले स्थान पर भी ध्यान रख दे। ऐसा करने के कुछ दिनों बाद ही आपके घर में धन की बरसात हो सकती है।
  • बुधवार के दिन सूरज उगने से पहले 5 मुट्ठी मूंग लेकर उसे अपने उपर से 7 बार वारे। अब भगवान श्री गणेश के सामने अपनी मनोकामना कहते हुए उस मूंग को जल में प्रवाह कर दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है।
यदि आप भगवान श्री गणेश की पूजा के साथ-साथ बुधवार के दिन कुछ उपायों को भी अपनाकर देखें, तो आप को दुगना फल मिल सकता हैं।

End of Feed