राजा जैसी होने वाली है इन 5 राशियों की लाइफ, बुध की उत्तर दिशा में चाल करेगी मालामाल

Budh Uttarayan 2026: ग्रहों के राजकुमार बुध बीती 13 जून से उत्तर दिशा में चलने लगे हैं। इस दौरान बुध मिथुन राशि में हैं। इससे कुछ राशि वालों को लाभ होना तय है।

Budh Uttarayan 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार, गणना, शिक्षा, तर्क क्षमता और संचार का कारक ग्रह माना जाता है। जब बुध अपनी ही राशि मिथुन में रहते हुए उत्तर दिशा की ओर गति करते हैं, तो इसका प्रभाव बुध से जुड़े सभी क्षेत्रों पर पड़ता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार बुध की यह स्थिति कई राशियों के लिए नए अवसर, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति लेकर आ सकती है। मिथुन राशि बुध की स्वराशि है, इसलिए यहां बुध को विशेष बल प्राप्त होता है। उत्तर दिशा की ओर बुध की गति को शुभ संकेत माना जाता है। इससे निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है, व्यापारिक योजनाओं में सफलता मिलती है और नई चीजें सीखने की इच्छा बढ़ती है।

Budh Uttarayan 2026 बुध की उत्तर दिशा में चाल से किनको लाभ होगा

बुध की उत्तर दिशा में चाल से किनको लाभ होगा

बुध के उत्तर दिशा में चलने के लाभ

ज्योतिष में ग्रहों की दिशा और गति का विशेष महत्व माना गया है। बुध जब मजबूत स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता बढ़ती है। वाणी में प्रभाव आता है और व्यक्ति अपनी बात को बेहतर तरीके से रखने में सफल होता है। मिथुन राशि में बुध पहले से ही मजबूत स्थिति में हैं। ऐसे में शिक्षा, मीडिया, लेखन, बैंकिंग, आईटी, मैनेजमेंट, मार्केटिंग और व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना रहती है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इससे लाभ होगा।

End of Feed