Budh Gochar 2023: बुध का कर्क राशि में गोचर इन 4 राशियों को करियर में दिलाएगा तरक्की

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jul 6, 2023, 03:05 PM IST

Budh Gochar 2023: बुध ग्रह 8 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस गोचर का कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस गोचर से जबरदस्त लाभ मिलेगा।

Budh Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र अनुसार बुध को नौ ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। कुंडली में बुध व्यक्ति की बुद्धि, सोच, तर्क शक्ति और व्यवसाय का कारक होता है। मिथुन और कन्या राशि पर इसका शासन रहता है। बुध के गोचर की अवधि 23 दिनों की होती है। बुध 8 जुलाई 2023 को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेगा और 25 जुलाई 2023 तक इसी राशि में मौजूद रहेगा इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जायेगा। जानिए बुध का गोचर किन 4 राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

budh gochar 2023 (1)

Budh Gochar 2023: बुध के गोचर से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

वृषभ राशि (Taurus)

बुध का गोचर वृषभ राशि वालों को सफलता और उन्नति प्रदान करेगा। करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। काम में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। व्यवसाय उन्नति प्राप्त करेगा। आप अपने प्रयासों से व्यापार में वृद्धि करने में कामयाब होंगे।

End of Feed