Budh Asta 2024: बुध हुए सिंह राशि में अस्त, इन राशियों को मिलेगा भरपूर लाभ

Budh Asta 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध सिंह राशि में अस्त हो चुके हैं। बुध के अस्त का प्रभाव हर राशि के जातक पर पड़ेगा। आइए जानें बुध अस्त से किन राशि के जातक को लाभ मिलने वाला है।

Budh Asta 2024: ज्योतिष शास्त्र में हर एक ग्रह के राशि परिवर्तन का और चाल बदलने का एक निश्चित समय होता है। इस समय 3 अगस्त 2024 को रात 8 बजकर 05 मिनट पर बुध अस्त हो चुके हैं और 28 अगस्त 2024 तक इसी अवस्था में रहने वाला है। बुध सिंह राशि में अस्त हुए हैं। बुध ग्रह को धन, वैभव और सुख, समृद्धि का कारक माना जाता है। बुध के अस्त होने का असर कुछ राशि पर सकारात्मक तो कुछ पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा। आइए जानते हैं बुध अस्त से किन राशि वालों को फायदा हो सकता है।

इन राशि वालों को होगा लाभ

मिथुन राशि

बुध मिथुन राशि के तीसरे भाव में अस्त हुए हैं। इस भाव में अस्त होने के कारण मिथुन राशि के जातक को इस बुध अस्त से शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको व्यापार में तरक्की मिलेगी। इसके साथ कार्य स्थल में प्रगति होगी। बुध अस्त से मिथुन राशि वालों के वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

End of Feed