Buddha Purnima (Vaishakh Purnima) 2023: बुद्ध पूर्णिमा 2023 कब है? जानें वैशाख पूर्णिमा की डेट, टाइम, मुहूर्त व महत्व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2023, 11:25 AM IST

Buddha Purnima or Vaishakh Purnima 2023 Date and Time (बुद्ध पूर्णिमा 2023 में कब है): वैशाख महीने में आने वाली पूर्णिमा महात्मा बुद्ध के जन्म दिवस रूप में मनाया जाता है। इसलिए यह पर्व बुद्ध पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध है। यहां जानें बुद्ध पूर्णिमा यानी वैशाख पूर्णिमा कब है इंडिया में और क्या है वैशाख मास की पूर्णिमा की डेट और टाइम।

Buddha Purnima or Vaishakh Purnima 2023 Date and Time (बुद्ध पूर्णिमा 2023 में कब है): हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व है। यह हर महीने आती है। मगर, वैशाख माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी। यह पर्व बौद्ध अनुयायियों के साथ हिंदुओं के लिए भी बेहद खास है। क्योंकि गौतम बुद्ध को विष्णु भगवान का नौवां अवतार माना जाता है। यहां जानें बुद्ध पूर्णिमा यानी वैशाख पूर्णिमा कब है इंडिया में और क्या है वैशाख मास की पूर्णिमा की डेट और टाइम।

Buddha purnima 2023 date

Buddha purnima 2023 date

बुद्ध पूर्णिमा 2023 कब है? (Buddha Purnima Date In 2023)

वैशाख महीने (Vaishakh Month 2023) में आने वाली पूर्णिमा ही बुद्ध पूर्णिमा (When is Buddha Purnima in 2023) कहलाती है। इस साल यह 5 मई, शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन कई देशों में इसे बुद्ध जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

End of Feed