Buddha Purnima 2024 Mantra: बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें गौतम बुद्ध के इस खास मंत्र का जाप, यहां पढ़ें लिरिक्स

Buddha Purnima 2024 Mantra: बुद्ध पूर्णिमा पर गौतम बुद्ध की पूजा का विधान है। इस दिन बुद्ध के मंत्रों का जाप करना भी लाभकारी होता है। यहां पढ़ें गौतम बुद्ध का सबसे शक्तिशाली मंत्र।

Buddha Purnima 2024 Mantra: गौतम बुद्ध ने बौद्ध की स्थापना कर समाज में प्रेम,एकता और समानता का प्रचार प्रसार किया। बुद्ध पूर्णिमा के दिन दान का बहुत महत्व है। इस दिन दान पुण्य करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। वैशाख पूर्णिमा के पावन अवसर पर गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था और इसी दिन उनको ज्ञान की प्राप्ति भी हुई थी। बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध के मंत्रों का जाप करना बहुत ही शुभ होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Buddha Purnima 2024 Mantra (बुद्ध पूर्णिमा मंत्र)

'ॐ मणि पदमे हूम्‌'

बुद्ध पूर्णिमा के दिन गौतम बुद्ध के इस बीज मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से हर मुश्किल का समाधान हो जाता है। इस शक्तिशाली मंत्र को स्तूपों की दीवार और प्रार्थना चक्र पर लिखा हुआ देखा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र को चक्र पर एक बार घुमाने से 10 लाख जाप के बराबर फल मिलता है।

End of Feed