Black Moon 2025: कल भाद्रपद अमावस्या पर दिखेगा ब्लैक मून का अद्भूत नजारा, जानें व्रत विधि और तांत्रिक अनुष्ठान

Black Moon 2025: जब एक ही महीने में दो बार अमावस्या आती है तो दूसरी अमावस्या को ब्लैक मून कहते हैं। ये एक दुर्लभ घटना है। इस साल ब्लैक मून 23 अगस्त 2025 के दिन नजर आने वाला है। यहां से आप ब्लैक मून के दिन करने वाले उपाय और तांत्रिक अनुष्ठान के बारे में विस्तार में जान सकते हैं।

Black Moon 2025: अमावस्या का दिन बहुत ही पवित्र तथा भगवान शिव व माता दुर्गा को समर्पित यह पवित्र दिव स भक्ति तथा सम्पूर्ण समर्पण से भगवान शंकर जी के प्रति श्रद्धा भाव अर्पित करने का है। इस वर्ष यह ब्लैक मून अमावस्या 23 अगस्त को है। इस दिन व्रत रहते हैं। 23 अगस्त को सूर्य व चन्द्रमा दोनों एकसाथ सिंह राशि में रहेंगे। इस रात्रि ब्लैक मून रहेगा। ब्लैक मून एक खगोलीय घटना है, जब किसी माह में दो अमावस्या होती है। इसका तातपर्य यह है कि चन्द्रमा पृथ्वी व सूर्य के बीच से गुजरता है व हमें दिखाई नहीं देता है। ब्लैक मून 29 माह में एक बार आता है। यह ब्लैक चांद शनि अमावस्या भी कही जाएगी। यह व्रत पापों के प्रायश्चित के लिए है। प्रातःकाल मौन रखकर गंगा स्नान या किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं। यदि आप घर पर हैं तो पहले स्नान के पात्र में गंगा जल डालिये फिर जल उसके बाद तिल व आंवला तब स्नान करें। प्रातःकाल ब्रम्हमुहूर्त में पूजा करें। पूरे दिन अपने इष्ट भगवान के नाम का मानसिक जप करें। अपने इष्ट के नाम का निरन्तर जप करते रहें। व्रत निराजल या फलाहार रहें। अगले दिन प्रातःकाल पारण करें।

ब्लैक मून 2025 (pic credit: canva)

पितरों की शांति व तांत्रिक अनुष्ठान के लिए इस अमावस्या का बहुत महत्व है -

1. जो लोग सफलता चाहते हैं उनके लिए यह अमावस्या वरदान है। इस अमावस्या को व्रत रखकर विशेष पूजा पाठ करके भंडारा करना चाहिए। जिनके पितरों में किसी की कभी अकाल मृत्यु हुई है वो इस दिन विशेष तांत्रिक अनुष्ठान भी कर सकते हैं। त्रिपिंडी श्राद्ध भी करवा सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में पितृ दोष हो वो आज त्रिपिंडी श्राद्ध करके उसकी शांति करवा सकते हैं।

End of Feed