Bhishma Panchak 2024 Vrat Vidhi: हिंदू धर्म में भीष्म पंचक के व्रत का खास महत्व है। ये व्रत कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी तिथि से शुरू होता है और पूर्णिमा तिथि के दिन समाप्त होता है। ऐसे में इस साल भीष्म पंचक का व्रत 12 नवंबर 2024 से शुरू होगा और 15 नवंबर तक चलेगा। भीष्म पंचक व्रत का पालन पूरे पांच दिनों तक किया जाता है। इस व्रत के दौरान अनाज का सेवन नहीं करना चाहिए। इस समय में पितामह भीष्म को याद करके किया जाता है। इस व्रत को करने से संतान के सेहत अच्छी रहती है और साधक को भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस व्रत की विधि के बारे में।
Bhishma Panchak 2024 Vrat Vidhi (भीष्म पंचक व्रत विधि)
- भीष्म पंचक के व्रत की पहले दिन भगवान विष्णु के चरणों में कमल का फूल अर्पित करना चाहिए।
- इस व्रत के दूसरे दिन आप भगवान विष्णु की जांघ पर बेलपत्र चढ़ाना चाहिए।
- भीष्म पंचक के तीसरे दिन विश्वेश्वर व्रत भगवान की नाभि पर सुगंध चढ़ाना चाहिए।
- इस व्रत के चौथे दिन भगवान के कंधे पर गुड़हल फूल अर्पित करें।
- इस व्रत के पांचवें दिन भगवान के सिर पर मालती के फूल चढ़ाएं।
Bhishma Panchak Mantra (भीष्म पंचक मंत्र)
वसुनामवत्रायसंतनोरतमजया च
अर्घ्यम् ददामि भीष्मया
आजन्म ब्रह्मचारिणी
“ओम भीष्मः संतानव बिरह
सत्यवादी जितेन्द्रियः
अभीर्दभिर्वपतन
पुत्रपौत्रोचितम क्रियाम ”
