मंगलवार को बन रहा अनूठा संयोग, एक साथ आ रहे भौम प्रदोष और जया पार्वती व्रत, बरसेगी शिव-पार्वती की कृपा

Bhauṃ Pradosh and Jaya Parvati Vrat: मंगलवार को भौम प्रदोष का व्रत है। इसी के साथ जया पार्वती व्रत भी इसी दिन रखा जाएगा। दोनों व्रत बेहद फलदायी माने जाते हैं और शिव-पार्वती की कृपा प्राप्ति के मार्ग को और भी सुगम बनाते हैं।

Bhauṃ Pradosh and Jaya Parvati Vrat: मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष कहा जाता है। आस्थावान महादेव की कृपा पाने के लिए व्रत करते हैं। इसी दिन जया पार्वती व्रत भी शुरू हो रहा है। सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे और चंद्र देव वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

Shiv Parvati Image

मंगलवार को एक साथ हैं भौम प्रदोष और जया पार्वती व्रत

दृक पंचांग के अनुसार, 7 जुलाई की रात 11 बजकर 10 मिनट से त्रयोदशी तिथि लग जाएगी, जो 9 जुलाई की रात 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगी, फिर उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 23 मिनट से 09 बजकर 24 मिनट तक है।

End of Feed