भानु सप्तमी पर सूर्य की उपासना के साथ करें खास उपाय, रोग मुक्ति के लिए करें खास उपाय

भानु सप्तमी का त्योहार 21 जून के दिन मनाया जाएगा। भगवान सूर्य को समर्पित ये दिन बेहद खास है। आज हम आपको बताएंगे कि इस दिन रोग मुक्ति के कौन से उपाय कर सकते हैं। नोट करें कुछ उपाय...

भारतीय संस्कृति में सूर्य को प्रत्यक्ष देवता माना गया है। वे ऐसे देव हैं जिनके दर्शन प्रतिदिन किए जा सकते हैं और जिनकी ऊर्जा से संपूर्ण सृष्टि संचालित होती है। हिंदू धर्म में सूर्य देव की आराधना के लिए कई विशेष पर्व मनाए जाते हैं, जिनमें भानु सप्तमी का विशेष महत्व है। यह दिन सूर्य उपासना, आत्मशुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर माना जाता है। सूर्य ग्रह आत्मबल, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, स्वास्थ्य और सफलता का कारक होता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य कमजोर या अशुभ स्थिति में हो, तो उसे आत्मविश्वास की कमी, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में भानु सप्तमी का दिन सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कुछ उपाय जो भानु सप्तमी (Bhanu Saptami Remedies) पर रोग मुक्ति के लिए करने चाहिए।

Bhanu Saptami

भानु सप्तमी के उपाय

सूर्य को जल अर्पित करें

जिन लोगों के शरीर पर सफेद दाग (श्वेत चकत्ते) हैं, वे भानु सप्तमी के अवसर पर जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और श्रद्धापूर्वक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय से सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है तथा स्वास्थ्य और मानसिक शक्ति में सकारात्मक वृद्धि होती है।

End of Feed