वो अनोखा मंदिर जहां देवताओं पर चलता है मुकदमा, देवी मां के साथ होती है डॉ. खान की भी पूजा

माता भंगाराम देवी मंदिर के कटघरे में देवी-देवताओं को खड़ा किया जाता है। यहां उनकी सुनवाई होती है, फैसले सुनाए जाते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें दंड भी दिया जाता है।

Bhangaram Devi Temple: क्या आप सोच सकते हैं कि भारत जैसे देश में कभी किसी भगवान को सजा सुनाई जा सकती है? क्या ऐसी कल्पना कर सकते हैं कि देवी-देवताओं पर मुकदमा चलता हो? अगर आपका जवाब ना है तो आपको छत्तीसगढ़ में बस्तर के भंगाराम देवी के मंदिर के बारे में जरूर जानना चाहिए।

Bhangaram Temple

वो मंदिर जहां देवताओं के खिलाफ असंतोष लेकर पुहुंचते हैं लोग (प्रतीकात्मक तस्वरी AI से बनाई गई है)

बस्तर के केशकाल घाटी क्षेत्र में स्थित इस 1500 साल पुराने मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में लोग देवी देवताओं के खिलाफ शिकायत लेकर आते हैं। माता भंगाराम देवी मंदिर के कटघरे में देवी-देवताओं को खड़ा किया जाता है। यहां उनकी सुनवाई होती है, फैसले सुनाए जाते हैं और जरूरत पड़ने पर उन्हें दंड भी दिया जाता है।

End of Feed