Bhadrapada Purnima Shraddha 2026: श्राद्ध पूर्णिमा आज, जानें पितरों के तर्पण का महत्व और शुभ मुहूर्त

Bhadrapada Purnima Shraddha 2026: भाद्रपद पूर्णिमा पर पितरों के तर्पण और श्राद्ध का विशेष महत्व माना जाता है। पूर्णिमा तिथि पर दिवंगत पूर्वजों का श्राद्ध किया जाता है। जानें आज के दिन पितरों के तर्पण का महत्व और शुभ महुर्त...

Bhadrapada Purnima Shraddha 2026: भाद्रपद पूर्णिमा की तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। यह तिथि केवल पूर्णिमा व्रत और भगवान विष्णु की पूजा के लिए ही खास नहीं है, बल्कि पितरों के स्मरण और तर्पण के लिए भी इसका विशेष महत्व बताया गया है। जिन परिजनों या पूर्वजों का निधन पूर्णिमा तिथि को हुआ हो, उनका श्राद्ध इसी दिन करने की परंपरा है। इसकी वजह यह है कि आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में पूर्णिमा तिथि नहीं आती है, इसलिए पूर्णिमा तिथि पर होने वाला श्राद्ध भाद्रपद पूर्णिमा के दिन ही किया जाता है। आइए विस्तार से समझते हैं इस तिथि (Bhadrapada Purnima 2026) का महत्व और आज के दिन तर्पण के शुभ महुर्त...

Bhadrapada Purnima Shraddha 2026

श्राद्ध पूर्णिमा 2026

पितृ पक्ष से पहले आती है भाद्रपद पूर्णिमा

भाद्रपद पूर्णिमा को पितृ पक्ष की पूर्व बेला भी माना जाता है। इस दिन पितरों का स्मरण, तर्पण और पिंडदान करने की परंपरा है। इसके अगले दिन से आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा के साथ नियमित श्राद्ध पक्ष की शुरुआत होती है। ऐसे में भाद्रपद पूर्णिमा को पितरों के प्रति श्रद्धा प्रकट करने और उनके निमित्त धार्मिक कर्म करने का विशेष अवसर माना जाता है।

End of Feed