आज 29 अगस्त से भाद्रपद माह शुरू, नोट करें भादों महीने में पूजा-पाठ से लेकर खानपान तक के जरूरी नियम

Bhadrapada Month 2026: 29 अगस्त 2026 से भाद्रपद माह शुरू हो रहा है। यह महीना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, राधाष्टमी जैसे प्रमुख पर्वों के कारण खास है। जानें इस महीने के दौरान पूजा-पाठ, व्रत, जप और दान के जरूरी नियम...

Bhadrapada Month 2026: हिंदू पंचांग में भाद्रपद यानी भादो का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। उत्तर भारत के पूर्णिमांत पंचांग के अनुसार 29 अगस्त 2026 से भाद्रपद माह शुरू हो रहा है। दिल्ली के लिए द्रिक पंचांग के अनुसार इस दिन भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। भाद्रपद माह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, अजा एकादशी, गणेश चतुर्थी, ऋषि पंचमी, राधाष्टमी, गणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी और भाद्रपद पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण पर्व आते हैं।

Bhadrapada Month 2026

भाद्रपद माह की शुरुआत

क्यों खास है भाद्रपद माह?

भाद्रपद को धार्मिक साधना, व्रत और पूजा-पाठ के लिए विशेष महीना माना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु, भगवान कृष्ण, भगवान गणेश और शिव सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आराधना की जाती है। द्रिक पंचांग के अनुसार 2026 में भाद्रपद की प्रमुख तिथियों में 3 सितंबर को जन्माष्टमी, 6 सितंबर को अजा एकादशी, 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 18 सितंबर को राधाष्टमी, 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी और 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा शामिल हैं।

End of Feed