अध्यात्म

छप्परफाड़ कमाई की तैयारी कर लें इन 6 राशियों के लोग, अपने घर जाने वाले हैं धन के दाता

Shukra Transit In Libra 2026: 2 सितंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इससे कुछ राशि वालों को भारी लाभ होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को इससे लाभ होगा।

Image

शुक्र का तुला में गोचर कैसा रहेगा

Shukra Transit In Libra 2026: शुक्र 2 सितंबर 2026 को तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में तुला शुक्र की अपनी राशि है। इस राशि में शुक्र का आना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। शुक्र अभी कन्या राशि में हैं, जहां उन्हें नीच का माना जाता है। तुला में पहुंचते ही उनकी स्थिति मजबूत हो जाएगी। ज्योतिषीय नजरिए से यह बदलाव प्रेम, रिश्ते, पैसा, बिजनेस, सुख-सुविधाओं और पर्सनल इमेज से जुड़े मामलों के लिए अहम रहेगा। शुक्र तुला राशि में करीब 64 दिन रहेंगे। इस दौरान 3 अक्टूबर को वक्री भी होंगे और बाद में नवंबर में दोबारा राशि परिवर्तन करेंगे।

यानी सितंबर की शुरुआत से शुक्र की मजबूत स्थिति का असर काफी समय तक देखने को मिलेगा। शुक्र के अपनी राशि तुला में आने से मालव्य महापुरुष राजयोग भी बनता है। पंचमहापुरुष राजयोग की परंपरा में शुक्र के केंद्र भाव में अपनी राशि या उच्च राशि में होने पर मालव्य योग की बात की जाती है। हालांकि किसी व्यक्ति की कुंडली में इस योग का वास्तविक असर लग्न और भाव स्थिति पर निर्भर करता है।

शुक्र के तुला में आने से क्या बदलेगा

शुक्र प्रेम, विवाह, रिश्ते, पैसा, लग्जरी, कला, फैशन, सुंदरता, वाहन और सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह हैं। तुला राशि संतुलन, पार्टनरशिप, बातचीत और समझौते से जुड़ी है। शुक्र जब अपनी ही राशि तुला में आते हैं तो इन विषयों को बल मिलता है। रिश्तों में बातचीत बेहतर हो सकती है। बिजनेस पार्टनरशिप में समझ बढ़ सकती है। फाइनेंशियल मामलों में नए मौके मिल सकते हैं। पर्सनल इमेज और सोशल कनेक्शन मजबूत हो सकते हैं। इस गोचर का फायदा खास तौर पर उन लोगों को मिल सकता है जिनका काम फैशन, ब्यूटी, मीडिया, डिजाइन, एंटरटेनमेंट, होटल, लग्जरी प्रोडक्ट्स, मार्केटिंग, पब्लिक रिलेशन या क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़ा है।अब जानते हैं किन राशियों के लिए शुक्र का यह गोचर सबसे शुभ रह सकता है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए शुक्र सातवें भाव में गोचर करेंगे। यह विवाह, जीवनसाथी, बिजनेस पार्टनरशिप और पब्लिक डीलिंग का भाव है।शुक्र की मजबूत स्थिति की वजह से शादीशुदा लोगों के रिश्ते में मिठास बढ़ सकती है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रही गलतफहमी दूर करने का मौका मिलेगा।अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। बिजनेस करने वालों को नया पार्टनर या बड़ा क्लाइंट मिल सकता है। अगर कोई पार्टनरशिप लंबे समय से अटकी हुई है तो उसे आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।

उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को सफेद फूल अर्पित करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र पंचम भाव में रहेंगे। पंचम भाव शिक्षा, प्रेम, संतान, क्रिएटिविटी और टैलेंट से जुड़ा है।स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रह सकता है। पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा और किसी खास विषय में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।मीडिया, कंटेंट, डिजाइन, फिल्म, फैशन और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आपका कोई क्रिएटिव आइडिया कमाई का जरिया भी बन सकता है।प्रेम संबंधों में भी पॉजिटिव बदलाव के संकेत हैं। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है।

उपाय: शुक्रवार को किसी जरूरतमंद लड़की को सफेद वस्तु या मिठाई दें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे खास रहेगा क्योंकि शुक्र आपकी राशि में ही प्रवेश करेंगे। यानी शुक्र अपनी ही राशि में रहेंगे। पर्सनल इमेज मजबूत होगी। लोगों के बीच आपका प्रभाव बढ़ सकता है। जॉब में सीनियर्स आपके काम को नोटिस कर सकते हैं। बिजनेस करने वालों के लिए ब्रांड और क्लाइंट डीलिंग के लिहाज से अच्छा समय रहेगा। रिश्तों में भी सुधार आएगा। अविवाहित लोगों को रिलेशनशिप का मौका मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच बॉन्डिंग बेहतर हो सकती है। फाइनेंशियल मामलों में भी पॉजिटिव बदलाव की संभावना है। हालांकि लग्जरी और शॉपिंग पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा।

उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शुक्र 11वें भाव में गोचर करेंगे। यह इनकम, लाभ, नेटवर्क और इच्छाओं की पूर्ति का भाव है। इनकम बढ़ाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने क्लाइंट या पुराने संपर्क से दोबारा काम मिल सकता है। बिजनेस में नेटवर्किंग का सीधा फायदा मिलेगा। नौकरी करने वालों को इंक्रीमेंट, इंसेंटिव या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन सकती है। सोशल सर्कल में भी प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। लंबे समय से अटकी कोई इच्छा पूरी होने का रास्ता खुल सकता है।

उपाय: शुक्रवार को चावल और सफेद मिठाई का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र नौवें भाव में रहेंगे। यह भाग्य, उच्च शिक्षा, गुरु, लंबी यात्रा और पिता से जुड़ा भाव है। करियर में किसी सीनियर या प्रभावशाली व्यक्ति का सपोर्ट मिल सकता है। विदेश या दूर स्थान से जुड़े काम में प्रोग्रेस हो सकती है। हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी समय अच्छा रह सकता है। किसी मेंटर की सलाह आगे बढ़ने में मदद करेगी। धार्मिक यात्रा या किसी खास जगह घूमने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में दूर स्थान के क्लाइंट से फायदा मिलने के संकेत हैं।

उपाय: शुक्रवार को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद कपड़े दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए शुक्र 10वें भाव में गोचर करेंगे। यह करियर, जॉब, बिजनेस और पब्लिक इमेज का भाव है। जॉब में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सीनियर्स आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। प्रमोशन या रोल में बदलाव को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए ब्रांड इमेज मजबूत करने का समय है। बड़े क्लाइंट से डील फाइनल हो सकती है। जो लोग नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, उन्हें सही पार्टनर या कनेक्शन मिल सकता है। फैशन, डिजाइन, मीडिया, ब्यूटी, होटल और लग्जरी से जुड़े बिजनेस के लिए यह गोचर विशेष रूप से उपयोगी रह सकता है।

उपाय: शुक्रवार को सफेद चावल का दान करें।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article