पार्टनर को धोखा देने वाले को मिलती है ये सजा, अगले जन्म तक भोगनी पड़ती हैं यातनाएं

Betrayal Punishment According to Shastras: शास्त्रों में व्यभिचार यानी अपनी पत्नी के होते हुए किसी अन्य स्त्री के साथ संबंध या अपने पति के होते हुए दूसरे पुरुष के साथ संबंध रखने को महापाप की श्रेणी में रखा गया है। माना जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति ऐसा करता है तो उसे नरक में बेहद दर्दनाक यातनाएं झेलनी पड़ती है। इसके बाद उसे दूसरा जन्म भी नीच योनियों का ही मिलता है।

Betrayal Punishment According to Shastras: हिंदू धर्म में विवाह सिर्फ एक सामाजिक रिश्ता नहीं, बल्कि सात जन्मों का पवित्र वचन माना गया है। इसमें पति-पत्नी एक-दूसरे के प्रति निष्ठा, प्रेम और विश्वास बनाए रखने का संकल्प लेते हैं। जब कोई व्यक्ति इस रिश्ते को तोड़कर व्यभिचार या विश्वासघात करता है, तो इसे धर्म के अनुसार सबसे भारी पापों में गिना गया है। गरुड़ पुराण, पद्म पुराण स्पष्ट रूप से बताया गया है कि ऐसे लोग मृत्यु के बाद और अगले जन्म में किन कठिन परिणामों का सामना करते हैं।

धोखा देने वालों को मिलती हैं ये सजाएं

धोखा देने वालों को मिलती हैं ये सजाएं

गरुड़ पुराण में लिखी है ये सजा

गरुड़ पुराण के अनुसार, जीवनसाथी को धोखा देने वाला व्यक्ति मृत्यु के बाद उन लोकों में भेजा जाता है जहां उसे अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है। ऐसे में आत्मा को तप्तसूर्मी नरक में लाल-गरम लोहे की सुइयों से छेदा जाता है। कृमिभोज्य नरक में उसको कीड़ों द्वारा खाया जाता है। अंधतामिस्र नरक में घने अंधेरे में सैकड़ों योजन तक कांटों पर चलाया जाता है और वज्रदंश नरक में लोहे के दांत वाले जीव उसका मांस चबाते हैं। ये यातनाएं लाखों-करोड़ों वर्ष तक चलती हैं, ताकि पाप का पूरा हिसाब चुकता न हो जाए।

End of Feed