Basant Panchami 2025 Shahi Snan Or Amrit Snan Date (बसंत पंचमी 2025 शाही स्नान): बसंत पंचमी का पर्व भारतवर्ष में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग मां सरस्वती की पूजा के विधान केे साथ-साथ पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान का भी विशेष महत्व बताया गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर बसंत पंचमी का शुभ पर्व मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि मां सरस्वती जिन्हें विद्या, बुद्धि, ज्ञान, संगीत और विवेक की देवी माना जाता है वे इस दिन अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार 144 साल बाद लगे इस कुंभ में बसंत पंचमी की पावन तिथि पर ऐसा संयोग बनने जा रहा जिसमें अमृत स्नान करके व्यक्ति माता सरस्वती का आशीर्वाद वरदान स्वरूप पा सकता है। चलिए जानते हैं बसंत पंचमी का शाही स्नान कब और कैसे किया जाएगा।
Basant Panchami 2025 Shahi Snan
Basant Panchami 2025 Shahi Snan Date (बसंत पंचमी शाही स्नान 2025)
बसंत पंचमी की तिथि 2 फरवरी, रविवार की सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर प्रारंभ होगी तथा इसका समापन 3 फरवरी, सोमवार की सुबह 6 बजकर 54 मिनट पर होगा। ऐसे में 2 फरवरी के दिन बसंत पंचमी का व्रत रखा जाएगा और 3 फरवरी को शाही स्नान किया जाएगा।
Basant Panchami 2025 Shahi Snan Muhurat (बसंत पंचमी शाही स्नान मुहूर्त 2025)
वैसे तो बसंत पंचमी के दिन पूरे दिन शाही स्नान किया जा सकता है। लेकिन अगर शाही स्नान के लिए सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो 3 फरवरी की सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 16 मिनट तक का समय रहेगा। बता दें ये ब्रह्म मुहूर्त का समय है।
Basant Panchami 2025 Shubh Yog (बसंत पंचमी 2025 शुभ योग)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी के दिन सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक शिव योग रहेगा। मान्यता है कि इस समय पूजा करने से शिक्षा के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलते हैं। इसके उपरांत सिद्ध योग लग जाएगा। वहीं इस दिन सुबह उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा और उसके बाद से रेवती नक्षत्र लग जाएगा।
