Guru Margi 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति देव 4 फरवरी 2025 की दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर मिथुन राशि में मार्गी होंगे। इस राशि में गुरु का मार्गी होना कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। ज्योतिष अनुसार इन राशि वालों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा। इन लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। जो भी काम लंबे समय से रूके हुए थे वो पूरे होने लगेंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
मेष राशि
गुरु के मार्गी होते ही मेष राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। इस दौरान आपके द्वारा किये जा रहे प्रयासों की तुलना में आपको अधिक सफलता और प्रगति की प्राप्ति होगी। आपको काफी यात्राएं करनी पड़ेंगी और साथ ही जीवन में नए बदलाव आएंगे। नौकरी में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। ऐइस दौरान आप विदेश यात्रा के अवसरों का लाभ उठाने में भी सक्षम होंगे।
सिंह राशि
गुरु के मार्गी होते ही सिंह राशि वालों की इच्छाएं पूरी होने लगेंगी जिनसे आपको अप्रत्याशित रूप से लाभ की प्राप्ति होगी। इस अवधि में आप नौकरी में सफलता का मार्ग प्रशस्त कर सकेंगे। आपके लिए यह अवधि अच्छा खासा लाभ लेकर आ सकती है और आपको कुछ बेहतरीन अवसर मिलने की संभावना है। आप इस दौरान बचत में भी सफल रहेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का गोचर काफी सकारात्मक साबित होगा। जिन जातकों ने हाल-फ़िलहाल में व्यापार शुरू किया है, उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा। आप इस दौरान कुछ बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर सकते हैं। आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है जिसकी वजह आपको भाग्य का साथ मिलना हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए भी ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। इस दौरान आपको पैसा कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आप एक नई कंपनी खोलने का मन बना सकते हैं जिससे आप पर्याप्त मात्रा में लाभ कमा सकेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों को अचानक से आय की प्राप्ति होने की संभावना है। साथ ही इस अवधि में आपके लिए लोन लेना भी फलदायी साबित होगा। आप अलग-अलग माध्यमों से पैसा कमाने में सफल रहेंगे।
