Basant Panchami 2025 Kab Hai: साल 2025 में कब मनाया जाएगा बसंत पंचमी का पर्व, यहां जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व

Basant Panchami 2025 Kab Hai: बसंत पंचमी के पर्व को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता सरस्वती की विधिवत पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में बसंत पंचमी का पर्व कब मनाया जाएगा।

Basant Panchami 2025 Kab Hai: बसंत पंचमी का त्योहार बसंत ऋतु के आगमन पर मनाया जाता है। इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। सरस्वती पूजा का त्योहार हर साल माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। सरस्वती पूजा के खास मौके पर विद्यार्थीयों द्वारा विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में मां सरस्वती को ज्ञान और विद्या की देवी माना जाता है, इसलिए इनकी पूजा करने से साधक को ज्ञान और बुद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं साल 2025 में बसंत पंचमी कब है और इसका शुभ मुहूर्त क्या होगा।

Basant Panchami 2025 Kab Hai (साल 2025 में बसंत पंचमी कब है)

पंचांग के अनुसार बसंत पंचमी का पर्व हर वर्ष माघ महीने की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के दिन मनाया जाता है। साल 2025 में इस तिथि की शुरुआत 02 फरवरी 2025 को सुबह 09 बजकर 15 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 03 फरवरी 2025 को सुबह 06 बजकर 50 मिनट पर होगा। ऐसे में साल 2025 में बसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा।

End of Feed