बैकुंठ चतुर्दशी आज, जानिए बैकुंठ चतुर्दशी का पूजा मुहूर्त और पूरी विधि

Baikunth Chaturdashi 2026 Date and Time : कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को बैकुंठ चतुर्दशी के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं, इस दिन पूजा पाठ कैसे करें?

Baikunth Chaturdashi 2026 Date and Time : कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को बैकुंठ चतुर्दशी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ पूजा करने का विशेष महत्व है। इसे हरि-हर मिलन के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु ने काशी में भगवान शिव की पूजा की थी और उन्हें एक हजार कमल के फूल अर्पित किए थे। जब एक कमल कम था तो वे अपना एक नेत्र भगवान शिव को अर्पित करने लगे। भगवान विष्णु की भक्ति को देख भगवान शिव प्रकट हो गए।

बैकुंठ चतुर्दशी का पूजा मुहूर्त

बैकुंठ चतुर्दशी का पूजा मुहूर्त

आज सोमवार, 23 नवंबर 2026 को बैकुंठ चतुर्दशी मनाई जा रही है। इस दिन भगवान विष्णु की निशिता काल में विशेष पूजा की जाती है, जबकि इसी दौरान भगवान शिव की भी पूजा की जाती है। काशी में इस अवसर पर मणिकर्णिका घाट पर स्नान और भगवान विश्वनाथ के दर्शन किए जाते हैं। अगर आप घर पर पूजा करना चाहते हैं तो भगवान विष्णु और महादेव को एक ही पूजा स्थल पर विराजमान करके विधि-विधान से पूजा कर सकते हैं। आइए जानते हैं बैकुंठ चतुर्दशी का शुभ मुहूर्त, पूजा सामग्री, विधि क्या है।

End of Feed