Baglamukhi Chalisa: दूर होंगे सारे संकट और जीवन में आएगी सुख-शांति, करें बगलामुखी चालीसा का पाठ, यहां देखें लिरिक्स हिंदी में

Baglamukhi Chalisa In Hindi (बगलामुखी चालीसा) Maa Baglamukhi Chalisa Chalisa Lyrics: मां बगलामुखी की कृपा पाने के लिए चालीसा का पाठ बहुत प्रभावशाली माना जाता है। यहां पढ़ें बगलामुखी चालीसा के लिरिक्स, सही पाठ विधि और फायदे, जिससे जीवन की बाधाएं और नकारात्मक ऊर्जा दूर करने में मदद मिलती है।

Baglamukhi Chalisa In Hindi (बगलामुखी चालीसा) Maa Baglamukhi Chalisa Chalisa Lyrics: हिंदू धर्म में मां बगलामुखी को शक्ति और संरक्षण की देवी माना जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से मां बगलामुखी की उपासना करता है, उसके जीवन से डर, बाधाएं और शत्रु बाधा धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। बगलामुखी चालीसा का नियमित पाठ मानसिक शांति देने के साथ आत्मबल भी बढ़ाता है। खासकर जब जीवन में किसी तरह का विवाद, तनाव या विरोध का सामना हो, तब यह चालीसा एक मजबूत सहारा बन सकती है। इस लेख में हम आपको बगलामुखी चालीसा के लिरिक्स, इसे पढ़ने का सही तरीका और इससे मिलने वाले फायदों को आसान और समझने योग्य भाषा में बताएंगे।

Baglamukhi chalisa Lyrics In Hindi Full Text

बगलामुखी चालीसा का पूरा पाठ हिंदी लिरिक्स के साथ, फायदे और विधि

बगलामुखी चालीसा (Baglamukhi chalisa lyrics)

॥ दोहा ॥

सिर नवाइ बगलामुखी,

लिखूं चालीसा आज ॥

कृपा करहु मोपर सदा,

पूरन हो मम काज ॥

॥ चौपाई ॥

जय जय जय श्री बगला माता ।

आदिशक्ति सब जग की त्राता ॥

बगला सम तब आनन माता ।

एहि ते भयउ नाम विख्याता ॥

शशि ललाट कुण्डल छवि न्यारी ।

असतुति करहिं देव नर-नारी ॥

पीतवसन तन पर तव राजै ।

हाथहिं मुद्गर गदा विराजै ॥ 4 ॥

तीन नयन गल चम्पक माला ।

अमित तेज प्रकटत है भाला ॥

रत्न-जटित सिंहासन सोहै ।

शोभा निरखि सकल जन मोहै ॥

आसन पीतवर्ण महारानी ।

भक्तन की तुम हो वरदानी ॥

पीताभूषण पीतहिं चन्दन ।

सुर नर नाग करत सब वन्दन ॥ 8 ॥

एहि विधि ध्यान हृदय में राखै ।

वेद पुराण संत अस भाखै ॥

अब पूजा विधि करौं प्रकाशा ।

जाके किये होत दुख-नाशा ॥

प्रथमहिं पीत ध्वजा फहरावै ।

पीतवसन देवी पहिरावै ॥

End of Feed