Bagalamukhi Jayanti 2026: मां बगलामुखी की जयंती कब है, जानें तिथि, मुहूर्त, मंत्र और पूजा विधि

Baglamukhi Jayanti 2026: वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को बगलामुखी जयंती मनाई जाती है। इस साल ये किस दिन है, ये यहां से जान सकते हैं। साथ ही पूजा मुहूर्त, मंत्र और विधि के बारे में बताया गया है।

Baglamukhi Jayanti 2026: सनातन धर्म में मां बगलामुखी शत्रुओं का नाश करने वाले देवी के रूप में जानी जाती हैं। देवी बगलामुखी को देवी पीताम्बरा, बगला और ब्रह्मास्त्र विद्या के नाम से भी जाना जाता है। कहते हैं जो कोई माता की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है उसे जीवन की सभी बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है। मां बगलामुखी शत्रु बाधा से मुक्ति दिलाने वाली देवी के रूप में पूजी जाती हैं। साल 2026 में बगलामुखी जयंती कब और किस दिन है, इसकी डेट को लेकर जरा कंफ्यूजन है। यहां से आप बगलामुखी जयंती की तिथि, मुहूर्त और साथ- साथ मंत्रों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। यहां बगलामुखी जयंती पर कैसे पूजा करनी है, इसके बारे में भी बताया गया है।

मां बगलामुखी कब है?

पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 23 अप्रैल, गुरुवार के दिन रात में 8 बजकर 50 मिनट पर होगा। वहीं, अगले दिन यानी 24 अप्रैल, शुक्रवार के दिन शाम को 7 बजकर 22 मिनट तक अष्टमी तिथि व्याप्त रहेगी। इसके उपरांत नवमी तिथि का आरंभ हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि की गणना के अनुसार, 24 अप्रैल को ही बगलामुखी जयंती मनाई जाएगी।

End of Feed