ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल आज, आइए जानते हैं पहले बुढ़वा मंगल की तिथियां, मंत्र, पूजा विधि के साथ अन्य जानकारी

Bada Mangal 2026 : आज 5 मई को ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा सबसे ज्यादा फलदायी होती है। आइए जानते हैं कि इस दिन पूजा पाठ कब और कैसे करें।

Bada Mangal 2026: आज 5 मई 2026 को ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि ज्येष्ठ के मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से कई गुना अधिक पुण्य फल मिलता है। मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली की सच्चे मन से आराधना करने पर जीवन के संकट दूर होते हैं, भय समाप्त होता है और व्यक्ति को शक्ति, साहस और सफलता प्राप्त होती है।

Bada Mangal 2026  बड़े मंगल पर कैसे हनुमान जी की पूजा

बड़े मंगल पर कैसे हनुमान जी की पूजा

ज्येष्ठ का महीना गर्मी का होता है, इसलिए इस दिन पूजा के साथ-साथ सेवा और दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। खासकर जल सेवा, शरबत वितरण और जरूरतमंदों की सहायता करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। यह दिन सिर्फ पूजा का नहीं, बल्कि भक्ति और सेवा का भी संदेश देता है।

End of Feed