क्यों खास है ज्येष्ठ का हर मंगलवार, 'बड़ा मंगल' की क्या है कहानी - महाकुंभ वायरल साध्वी Harsha Richharia ने दी पूरी जानकारी

bada mangal 2026 Story: ज्येष्ठ महीने के मंगलवार क्यों खास होते हैं? महाकुंभ से वायरल हुईं साध्वी हर्षा रिछारिया ने हाल ही में इसकी पूरी कहानी बताई है। यहां जानिए बुड़वा मंगल की कहानी, पूजा का सही तरीका और इस दिन किए जाने वाले शुभ कार्य।

bada mangal 2026 Story: महाकुंभ से चर्चा में आईं साध्वी हर्षा रिछारिया इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने 'बड़ा मंगल' से जुड़ी खास जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है, जिसे लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं। उन्होंने बड़े ही आसान और समझने वाले अंदाज में बताया कि ज्येष्ठ महीने के मंगलवार क्यों इतने खास होते हैं, और इन दिनों पूजा-पाठ करने से क्या लाभ मिलते हैं। अगर आप भी बड़ा मंगल का महत्व और इससे जुड़ी मान्यताएं जानना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए काफी काम की हो सकती है। आइए जानते हैं बड़ा मंगल की पूरी कहानी।

bada mangal 2026 kya hai budhwa mangal kahani jyeshtha maas mangalwar mahatva

'बड़ा मंगल' की कहानी और इससे जुड़ी जानकारी साध्वी हर्षारिछारिया ने बताई

बड़ा मंगल क्या है और क्यों मनाया जाता है

साध्वी हर्षा के मुताबिक, ज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार को 'बड़ा मंगल' या 'बुड़वा मंगल' कहा जाता है। मान्यता है कि त्रेता युग में इसी महीने के एक मंगलवार को भगवान राम और हनुमान जी का पहला मिलन हुआ था। यही कारण है कि इस पूरे महीने के मंगलवार विशेष महत्व रखते हैं।

End of Feed