सावन ही नहीं, कार्तिक और अगहन में भी नगर भ्रमण पर निकलते हैं बाबा महाकाल, पुलिस जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

सावन के अलावा कार्तिक और अगहन महीने में भी बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते हैं। इस दौरान मंदिर के मुख्य द्वार पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

कार्तिक मास के सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी निकाली गई। भगवान महाकाल राजसी ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। बाबा की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। उज्जैन में सावन महीने की तरह ही कार्तिक और अगहन मास में भी महाकाल की सवारी निकालने की परंपरा है। कार्तिक-अगहन मास की यह दूसरी सवारी थी। इस दौरान पूरा शहर बाबा महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

Mahakal Sawari

बाबा महाकाल नगर भ्रमण

शाम 4 बजे मंदिर से शुरू हुई बाबा महाकाल की सवारी

बाबा महाकाल की सवारी सोमवार शाम 4 बजे महाकालेश्वर मंदिर से शुरू हुई। भगवान महाकाल नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिप्रा नदी के तट तक पहुंचे। सवारी को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रास्ते के दोनों ओर जमा हुए। भक्त घंटों तक सड़क किनारे खड़े होकर अपने आराध्य की एक झलक पाने का इंतजार करते नजर आए।

End of Feed