Ayudha Pooja 2023 Date: कब है आयुध पूजा, जानिए क्या है इसकी डेट और महत्व

Ayudha Pooja 2023 Date: आयुध पूजा नवरात्रि के दौरान और दशहरे से पहले की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि ये पूजा करने से जीत का प्राप्ति की वरदान मिलता है। जानिए इस साल कब होगी अयोध्या पूजा, क्या है तिथि, समय और महत्व। यहां जानें सारी जानकारी।

Ayudha Pooja 2023 Kab Hai: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि यानि शारदीय नवरात्रि के आखिरी दिन भारत के अलग-अलग राज्यों में कई परंपराएं निभाई जाती हैं। इन्हीं में से एक है आयुध पूजा, जिसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। आयुध पूजा में शस्त्रों की पूजा की जाती है, यह परंपरा दशहरे से एक दिन पहले निभाई जाती है, कुछ मान्यताओं के अनुसार इसे विजयादशमी के दिन भी मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन औजारों और हथियारों की पूजा करने से विजय का आशीर्वाद मिलता है। यहां जानें आयुध पूजा का डेट, पूजा विधि और महत्व के बारे में।

Ayudh Puja Date

Ayudh Puja Date

आयुध पूजा कब है ( Ayudha Pooja 2023 Kab Hai)

इस साल आयुध पूजा 23 अक्टूबर को है। आयुध पूजा एक लोकप्रिय त्योहार है जो मुख्य रूप से दक्षिणी भारतीय राज्यों कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मनाया जाता है।

End of Feed